Home मेरठ खबर का असर करीम नगर में करायी सफाई
मेरठ

खबर का असर करीम नगर में करायी सफाई

लोग बोले जब तक डेयरियां नहीं हटेंगी बनी रहेगी समस्या

Share
खबर का असर करीम नगर में करायी सफाई
Share

मेरठ/महानगर के हापुड़ रोड करीम नगर इलाके को लेकर धारा न्यूज में प्रकाशित समाचार का असर हुआ है। इस इलाके में गंदगी की समस्या को धारा न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद नगर निगम के तीस सफाई कर्मचारियों की टीम करीम नगर पहुंच गयी। वहां चोक पड़ी नालियों को साफ किया गया। उनमें जमा कूडा कचरा केवल निकाला ही नहीं गया बल्कि उसको हाथ-हाथ वहां से हटवाया गया। जहां नाले नालियों से निकाल कर कचरा सड़क किनारे छोड़ दिया गया था, उसको भी साफ करा दिया गया। सुपरवाइजर प्रताप सिंह ने कहा है कि सारी समस्या डेयरियों की वजह से है। सफाई गैंग तो नियमित रूप से आता है, लेकिन डेयरियों से जो गोबर नालियों में बहा दिया जाता है, जब तक उस पर रोक नहीं लगायी जाती तब तक यह समस्या बनी रहेगी। लोगों का भी कहना है कि सारे फसाद की जड़ डेयरियां हैं। उन्होंने बताया कि केवल करीम नगर की इस गली की इकलौती डेयरी ही नहीं जब तक पूरे करीम नगर समेत नौचंदी इलाके की सभी डेयरियों पर डंडा नहीं चलता तब तक यह समस्या बनी रहेगी। इस पूरे इलाके के नाले नालियां एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। आज यहां के नाले नालियों को साफ करा दिया गया है, पीछे से गोबर बह कर आएगा तो वह यहां आकर फंस जाएगी। वहीं दूसरी ओर नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमर सिंह अवाना ने बताया कि केवल करीम नगर ही नहीं पूरे नौंचदी क्षेत्र में जितने भी कर्मचारी लगाए गए हैं, वो सभी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं। कर्मचारियों की ड्यूटी की मानिटरिंग की जाती है।
ये है मुसीबत की असली जड़
नौचंदी या केवल करीम नगर ही नहीं महानगर की पुरानी व घनी आबादी वाले जितने भी इलाके हैं वहां गंदगी की मुख्य समस्या घर-घर व गली-गली संचालित की जा रही डेयरियां हैं। इन डेयरियों से जितना भी गोबर कचरा निकलता है वो सब नाले नालियों में बहा दिया जाता है। इससे नालियां चौक हो जाती हैं। नालियां जब चोक हो जाती हैं तो उससे नाले नालियों का पानी गली और सड़कों पर बहने लगता है। कई बार हालत यह होती है कि रास्ते से निकलना भी मुश्किल होता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =

Related Articles

जन आक्रोश महिला सम्मेलन के मंच से सपा-कांग्रेस पर हमला

जन आक्रोश महिला सम्मेलन के मंच से सपा-कांग्रेस पर हमला

सलावा पहुंचे जयंत चौधरी शानदार स्वागत

सलावा पहुंचे जयंत चौधरी शानदार स्वागत

ऋषभ में खगोल विज्ञान दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी

ऋषभ में खगोल विज्ञान दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी

रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुंचा

रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुं