Home Uk देहरादून मैं जन्मजात कांग्रेसी हूँ, ज्वाइनिंग का फैसला हाईकमान पर छोड़ा है” : रामनगर से देहरादून पहुंचे संजय नेगी, हरीश रावत से की मुलाकात
देहरादून

मैं जन्मजात कांग्रेसी हूँ, ज्वाइनिंग का फैसला हाईकमान पर छोड़ा है” : रामनगर से देहरादून पहुंचे संजय नेगी, हरीश रावत से की मुलाकात

Share
Share

रामनगर (नैनीताल)

रामनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और प्रभावशाली नेता संजय नेगी रामनगर से देहरादून पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी कांग्रेस में संभावित ज्वाइनिंग को लेकर चल रही चर्चाओं पर साफ कहा कि वे जन्मजात कांग्रेसी हैं और इस मामले को पूरी तरह कांग्रेस हाईकमान पर छोड़ दिया है।
संजय नेगी ने कहा,
“मैं तो जन्मजात कांग्रेसी हूँ। मेरी ज्वाइनिंग को लेकर जो भी चल रहा है, वह मैंने हाईकमान पर छोड़ दिया है। कांग्रेस किसी भी हाल में कमजोर नहीं होनी चाहिए, कहीं से भी नहीं। यह मैंने साफ कहा है।”
पृष्ठभूमि
हाल ही में दिल्ली में आयोजित सदस्यता समारोह में छह नेताओं को कांग्रेस में शामिल किया गया था, लेकिन संजय नेगी का नाम अंतिम समय में लिस्ट से बाहर हो गया था। संजय नेगी को हरीश रावत का करीबी माना जाता है। उनकी ज्वाइनिंग अटकने से कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चाएं तेज हो गई थीं और हरीश रावत ने 15 दिन का राजनीतिक अवकाश भी लिया था।
वीरवार को मुलाकात में दोनों नेताओं ने विस्तार से चर्चा की। संजय नेगी ने पार्टी की एकता और मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर कांग्रेस को कमजोर नहीं होने दिया जाना चाहिए।
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब उत्तराखंड कांग्रेस में आंतरिक कलह की खबरें लगातार सामने आ रही हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। संजय नेगी रामनगर क्षेत्र में काफी लोकप्रिय माने जाते हैं और उनकी कांग्रेस में एंट्री को रामनगर सीट के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − eight =