Home मेरठ मानसरोवर गार्डन में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक
मेरठ

मानसरोवर गार्डन में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक

मानसरोवर गार्डन में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक

Share
मानसरोवर गार्डन में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक
Share

मेरठ / जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर 1008 भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महामहोत्सव मानसरोवर गार्डन  में दिल्ली रोड स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, मानसरोवर गार्डन में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2625 वे जन्म कल्याणक महोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का आरम्भ प्रातः काल श्री महावीर भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ।
प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य सी. ए. ऋषभ जैन, अपार अतुल जैन, विजय जैन एवं प्रदीप जैन को प्राप्त हुआ तदुपरांत सभी धर्मप्रेमी भक्तो ने अतुल जैन के मार्गदर्शन में श्री महावीर विधान किया गया। कार्यक्रम में श्री सुरेंद्र जैन संजय जैन जी के सौजन्य से मिष्ठान वितरित करते हुए सभी को भगवान के जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकाममनाये दी गयीं।
सायंकाल में सामूहिक आरती, चालीसा पाठ एवं भगवान को पालना झुलाया गया जिसमे भक्ति नृत्य एवं भजन प्रस्तुत किये गये जिसके उपरांत सी.ए. ऋषभ जैन द्वारा धार्मिक प्रश्न मंच का आयोजन किया गया जिसमें अवनीश जैन द्वारा सभी को पुरस्कृत किया गया एवं अभय जैन द्वारा स्वादिष्ट ठंडाई का वितरण किया गया।
मीडिया प्रभारी श्री संजीव जैन गॉडविन द्वारा बताया गया कि भगवान के जन्मोत्सव में सुरेंद्र जैन, अनिल, संजय, अवनीश, अतुल, ऋषभ, सौरभ, नितिन, विजय, अंजय संजय, अनिल, अभय, यश, श्रीमती बाला, ममता, रेनू, सारिका, शालिनी, अनिता, सुमन, साधना, मंजू, कामनी, रेखा,आदि की उपस्थिति रही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + one =

Related Articles

जन आक्रोश महिला सम्मेलन के मंच से सपा-कांग्रेस पर हमला

जन आक्रोश महिला सम्मेलन के मंच से सपा-कांग्रेस पर हमला

सलावा पहुंचे जयंत चौधरी शानदार स्वागत

सलावा पहुंचे जयंत चौधरी शानदार स्वागत

ऋषभ में खगोल विज्ञान दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी

ऋषभ में खगोल विज्ञान दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी

रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुंचा

रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुं