Home मेरठ एलपीजी सिलेंडर में नहीं थी पिन घर में लग गई आग
मेरठ

एलपीजी सिलेंडर में नहीं थी पिन घर में लग गई आग

एलपीजी सिलेंडर में नहीं थी पिन घर में लग गई आग

Share
एलपीजी सिलेंडर में नहीं थी पिन घर में लग गई आग
Share

मेरठ/ गंगानगर के सिद्धबलि एन्क्लेव रजपुरा रोड में खराब सिलेंडर की वजह से आर्मी पर्सन का पूरा घर जलकर राख हो गया। घटना को लेकर पीड़ित आर्मी पर्सन ने एडीम वित्त के अलावा पुलिस प्रशासन व जिला आपूर्ति अधिकारी के यहां भी शिकायत दर्ज करायी है। विपिन कुमार पुत्र राजपाल निवासी सैद्धीपुर हाल पता ११६/१ सिद्धबली एन्क्लेव रजपुरा रोड थाना गंगानगर ने बताया कि उन्होंने एलपीजी गैस कनेक्शन संख्या ७२४८१८४७३ जो उनकी पत्नी के नाम पर है १७ मार्च को बुक कराया था। बुद्धपूर्णिमा इंडेन गैस ऐजेंसी न्यू आर्य नगर जेल रोड से सिलेंडर आया था। जैसे ही यह सिलेंडर जलाया उसने आग पकड़ ली। आग इतनी ज्यादा भयंकर थी कि उसकी चपेट में पूरा घर आ गया। घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। सूचना पर पुलिस कंट्रोल रूम की गाड़ी मौके पर पहुंची और बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची। फायर बिग्रेड कर्मियों ने किसी प्रकार से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पूरा घर जलकर खाक हा ेचुका था। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि आग की वजह सिलेंडर तकनीकि रूप से खराब होना था। सिलेंडर में पिन नहीं था। विपिन कुमार का कहना है कि पूरे घर में आग खराब सिलेंडर की वजह से लगी है अत: इंडेन गैस कंपनी उन्हें हादसे में हुए नुकसान का मुआवजा दे, लेकिन इंडेन गैस के स्थानीयअधिकारी उन्हें टरका रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 11 =

Related Articles

जन आक्रोश महिला सम्मेलन के मंच से सपा-कांग्रेस पर हमला

जन आक्रोश महिला सम्मेलन के मंच से सपा-कांग्रेस पर हमला

सलावा पहुंचे जयंत चौधरी शानदार स्वागत

सलावा पहुंचे जयंत चौधरी शानदार स्वागत

ऋषभ में खगोल विज्ञान दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी

ऋषभ में खगोल विज्ञान दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी

रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुंचा

रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुं