Home मेरठ 1 से 7 अप्रैल तक भगवान शिव की कथा
मेरठ

1 से 7 अप्रैल तक भगवान शिव की कथा

1 से 7 अप्रैल तक भगवान शिव की कथा

Share
1 से 7 अप्रैल तक भगवान शिव की कथा
Share

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की कराया जा रहा आयोजन, नई सड़क भोलेश्वर मंदिर से 31  मार्च को निकलेगी कलश यात्रा

मेरठ/आस्था, अध्यात्म और संस्कृति का विराट संगम मेरठ की धरती पर साकार होने जा रहा है। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 01 अप्रैल से 07 अप्रैल 2026 तक 7 दिवसीय भगवान शिव कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन सायं 04:30 बजे से रात्रि 08:30 बजे तक गढ़ रोड स्थित बुद्धा गार्डन में आयोजित होगा। इस संबंध में बुलायी गयी प्रेस वार्ता में जानकारी दी गयी कि इस महा आयोजन का शुभारंभ 31 मार्च को प्रात: 08:30 बजे नयी सड़क स्थित भोलेश्वर शिव मंदिर से एक भव्य कलश- यात्रा के साथ होगा। यह विशाल शोभायात्रा मेरठ के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी और पूरे शहर को शिवमय वातावरण में परिवर्तित कर देगी। सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता से यह यात्रा आस्था और उत्साह का अनुपम दृश्य प्रस्तुत करेगी।
कथा व्यास आध्यात्मिक प्रवक्ता डॉ. सर्वेश्वर रहेंगे जो दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज के शिष्य हैं। इस दिव्य आयोजन में संस्थान के संत समाज द्वारा प्रस्तुत शिव भजन एवं अद्भुत कीर्तन किए जाएंगे। भक्ति, संगीत और आध्यात्म का यह अद्भुत संगम श्रद्धालुओं को एक दिव्य और अलौकिक अनुभव प्रदान करेगा, जहाँ हर हृदय शिवमय हो उठेगा। प्रेस वार्ता में संस्थान के प्रतिनिधि स्वामी नरेशानंद ने बताया कि यह कथा संस्थान के सामाजिक प्रकल्प ‘कामधेनुÓ को समर्पित है, जो देसी गायों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कथा के माध्यम से न केवल गौ-संवर्धन का संदेश दिया जाएगा, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का भी आह्वान किया जाएगा। संस्थान की मेरठ शाखा की संयोजिका – साध्वी सुश्री आर्या भारती ने आयोजन की रूपरेखा, उद्देश्य, सामाजिक संदेश तथा कार्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करते हुए बताया कि यह कथा भगवान शिव द्वारा प्रदत्त गूढ़ आध्यात्मिक सूत्रों के माध्यम से श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक मार्ग को प्रशस्त करेगी। साध्वी आर्या भारती ने बताया कि भगवान शिव कथा आयोजन मेरठ में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालुओं और गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है, जिससे यह आयोजन शहर के आध्यात्मिक इतिहास में एक नई पहचान स्थापित करेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 7 =

Related Articles

सलावा पहुंचे जयंत चौधरी शानदार स्वागत

सलावा पहुंचे जयंत चौधरी शानदार स्वागत

ऋषभ में खगोल विज्ञान दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी

ऋषभ में खगोल विज्ञान दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी

रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुंचा

रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुं

अब धरना खत्म करने को लेकर हाे रही रार

अब धरना खत्म करने को लेकर हाे रही रार