Home मेरठ मवाना में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक
मेरठ

मवाना में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

मवाना में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

Share
मवाना में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक
Share

मेरठ/जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक मवाना में आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव विदित चौधरी रहे। बैठक में जि़ला अध्यक्ष गौरव भाटी द्वारा मोहम्मद तालिब को मवाना का नगर अध्यक्ष और शाहनवाज कुरैशी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। ं विदित चौधरी द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारीयो से कहा गया कि जो ये एहम जि़म्मेदारी मिली है उसको पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाना है और मावन की जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को लेकर जाना है, वहीं गौरव भाटी ने कहा यह नियुक्ति उनके जमीनी स्तर पर समर्पण, निष्ठा और कार्यकर्ताओं के प्रति स्नेह को देखते हुए की गई है हमें पूर्ण विश्वास है कि मोहम्मद तालिब और शाहनवाज कुरैशी के कुशल मार्गदर्शन में हमारा नगर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
मोहम्मद तालिब ने कहा पार्टी द्वारा मुझे दी गई यह जि़म्मेदारी मेरे लिए सम्मान की बात है मैं सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नगर की सभी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहूंगा और संगठन को और मजबूत बनाऊंगा।
ये भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विदित चौधरी, गौरव भाटी, शबी खान, अफज़ाल सनौता, सय्यद आमिर रज़ा, योगी जाटव, डॉ ज$फरुल्ला, अरुण कौशिक, राकेश कुशवाह, हेमंत प्रधान, तरुण शर्मा, खलीक कुरैशी, मधुलिका गौतम, सुनीता मंडल, सपना सोम, अफसा, सय्यद रेहानुद्दीन, शिवदत्त शर्मा, विजय त्यागी, एडवोकेट बल्लभ, सुबनीश मावी, अहमदुल्ला, रियाज़ुल्ला, नासिर त्यागी, अब्दुल सत्तार, जाहिद वाहिद, मतलूब, इरशाद सैफी, इमरान सैफी, नसीम रज़ा, नसीम जैदी आदि मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 19 =

Related Articles

जन आक्रोश महिला सम्मेलन के मंच से सपा-कांग्रेस पर हमला

जन आक्रोश महिला सम्मेलन के मंच से सपा-कांग्रेस पर हमला

सलावा पहुंचे जयंत चौधरी शानदार स्वागत

सलावा पहुंचे जयंत चौधरी शानदार स्वागत

ऋषभ में खगोल विज्ञान दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी

ऋषभ में खगोल विज्ञान दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी

रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुंचा

रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुं