Home पौड़ी घुड़दौड़ी संस्थान को मिला उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान
पौड़ी

घुड़दौड़ी संस्थान को मिला उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

Share
Share

पौड़ी। गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी ने ने मूल्य-आधारित एवं समग्र शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी दर्ज कराई है। एआईसीटीई मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित समग्र मूल्य-आधारित शिक्षा के लिए सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों पर कुलपतियों का सम्मेलन में घुडदौड़ी संस्थान को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया
संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डा. वीके बंगा व यूएचवी सेल के समवंयक केडी नारायण ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में मानवीय मूल्यों को शिक्षा प्रणाली में समाहित करते हुए समग्र एवं मूल्य-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना था। बताया कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मंच पर संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई और संस्थान को इस दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कहा कि यह सम्मान संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और सभी सहयोगियों के सामूहिक समर्पण और सतत प्रयासों का परिणाम है। संस्थान के निदेशक ने कहा कि यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज़ को शिक्षा प्रणाली में समाहित करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। घुडदौड़ी संस्थान न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है, और इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना अत्यंत प्रेरणादायक है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 5 =