Home उत्तराखंड सीएम धामी ने ₹401.86 करोड़ की 74 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹401.86 करोड़ की 74 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Share
Share

देहरादून। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर ‘जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल’ थीम के तहत सोमवार को परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ₹401.86 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

लोकार्पण: 41 योजनाएं ₹302.42 करोड़
नमामि गंगे के तहत सपेरा बस्ती में आई एंड डी व 15 एमएलडी एसटीपी (₹78.99 करोड़), आराघर चौक-मोधरोवाला सीवर (₹28.46 करोड़), सहारनपुर चौक-पथरीबाग सीवर लाइन (₹19.04 करोड़), इंदिरानगर जलोत्सारण पुनर्गठन (₹18.60 करोड़) सहित पेयजल, सीवरेज, सड़क, स्कूल भवन व स्वास्थ्य केंद्र शामिल।

शिलान्यास: 33 योजनाएं ₹99.44 करोड़
साकेत कॉलोनी सीवरेज (₹9.05 करोड़), मसूरी-डोईवाला बाढ़ सुरक्षा, नहर जीर्णोद्धार, सड़क चौड़ीकरण व ग्रामीण मार्ग निर्माण प्रमुख। नदी तटों पर सुरक्षा व पेयजल सुदृढ़ीकरण पर फोकस।

विकास की सौगात
सीएम ने स्टॉलों का उद्घाटन कर जनता से संवाद किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल व अन्य नेता मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =