Home देहरादून प्रेमनगर में जंगल से सड़ी महिला का शव बरामद
देहरादून

प्रेमनगर में जंगल से सड़ी महिला का शव बरामद

Share
Share

देहरादून प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में सड़ी-गली हालत में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई।

चार-पांच दिन पुराना शव
थाना प्रेमनगर को मंदिर के पास जंगल में शव पड़े होने की सूचना मिली। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव चार-पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी कर साक्ष्य संकलित किए। आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

एसएसपी ने लिया जायजा
घटना की सूचना पर एसएसपी  प्रमेंद्र सिंह डोबाल  देहरादून  ने मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। महिला की पहचान व घटना के खुलासे हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस हत्या की आशंका से जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − one =