Home देहरादून पटेलनगर में ऑपरेशन क्रैकडाउनरू 22 संदिग्ध हिरासत में
देहरादून

पटेलनगर में ऑपरेशन क्रैकडाउनरू 22 संदिग्ध हिरासत में

Share
Share

देहरादून,  ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल  देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने पटेलनगर में बड़ी कार्रवाई की। एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एंटीफा व डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम ने आईएसबीटी स्थित एमडीडीए कॉलोनी में सत्यापन अभियान चलाया।

15 मकान मालिकों पर डेढ़ लाख का जुर्माना
अभियान में 180 लोगों का सत्यापन किया गया। वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 22 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किरायेदारों का सत्यापन न करने वाले 15 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान कर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। नियम तोड़ने वाले 35 लोगों पर 81 चालान काटकर 8750 रुपये का जुर्माना किया गया।

अपराध पर अंकुश के लिए सत्यापन अभियान जारी
एसएसपी ने बाहरी राज्यों से आए संदिग्धों व किरायेदारों के सत्यापन के निर्देश दिए हैं। यह अभियान समूचे जनपद में लगातार चल रहा है ताकि अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + eleven =