Home मेरठ रालोद महिला प्रकोष्ठ की बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा
मेरठ

रालोद महिला प्रकोष्ठ की बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा

रालोद महिला प्रकोष्ठ की बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा

Share
रालोद महिला प्रकोष्ठ की बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा
Share

मेरठ। राष्ट्रीय लोक दल (महिला प्रकोष्ठ) राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी ऋचा चौधरी के नेतृत्व में तथा जिलाध्यक्ष अंजू चौधरी की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। या इसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक के दौरान सभी महिला पदाधिकारियों ने अपने-अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने, महिलाओं से जुड़े लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने एवं उन्हें हर स्तर पर सशक्त बनाने के विषय में गहन विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला प्रकोष्ठ द्वारा संगठन विस्तार पर भी विशेष चर्चा की गई। यह बैठक न केवल श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी के विचारों एवं योगदान को स्मरण करने हेतु आयोजित की गई, बल्कि महिला सशक्तिकरण और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी सिद्ध हुई।

ये रहीं मौजूद

इस अवसर पर भावना यादव (राष्ट्रीय सचिव), सरला चौधरी (प्रदेश सचिव), नीलम तोमर (मंडल अध्यक्ष), जूही त्यागी (प्रदेश सचिव, प्रोफेशनल मंच), रीटा वर्मा ( जिला महासचिव प्रोफेशनल मंच ), छाया रस्तोगी (जिला उपाध्यक्ष), बीना सिंह (जिला उपाध्यक्ष), रानी वर्मा, कृष्णा देवी (कैंट विधानसभा अध्यक्ष), विशेष त्यागी, जया, शिवानी एवं कृष्णा शर्मा सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − twelve =

Related Articles

रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुंचा

रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुं

अब धरना खत्म करने को लेकर हाे रही रार

अब धरना खत्म करने को लेकर हाे रही रार

एसई को घेरा, थमा दी चूड़ियां, बामुश्किल से बची जान

एसई को घेरा, थमा दी चूड़ियां, बामुश्किल से बची जान

अभियंताओं एवं संविदा कर्मियों का विशाल जमावड़ा

अभियंताओं एवं संविदा कर्मियों का विशाल जमावड़ा