Home देहरादून रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर सम्पन्न हुआ कन्या पूजन
देहरादून

रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर सम्पन्न हुआ कन्या पूजन

Share
Share

देहरादून।
रामनवमी के शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में कन्या पूजन करके पारंपरिक रीति से प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान नव दुर्गा की प्रतीक स्वरूप नौ कन्याओं का विधिवत् पूजन किया गया, उन्हें चरणामृत, भोजन कराया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया।

कन्याओं को भोजन कराने और उपहार देने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्री रामनवमी पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।” उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन–चरित्र हमें कर्तव्यनिष्ठा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो और प्रदेश निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहे। उन्होंने रामनवमी को मर्यादा, आदर्शों और नैतिक मूल्यों के प्रति आस्था को सुदृढ़ करने वाला पर्व बताया। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि कन्या पूजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है, जो नारी सम्मान, पारिवारिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए जनता से आह्वान किया कि वे रामायण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का माहौल बनाएं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + twelve =