Home Uk देहरादून देहरादून में रात में हुड़दंग करने वाले छात्रों पर सख्ती, निष्कासन तक की होगी कार्रवाई
देहरादूनदेहरादून

देहरादून में रात में हुड़दंग करने वाले छात्रों पर सख्ती, निष्कासन तक की होगी कार्रवाई

Share
Share

देहरादून। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ाई के नाम पर रात में अनावश्यक रूप से घूमने, हुड़दंग करने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने वाले युवकों पर अब सख्ती की जाएगी। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि कोई छात्र बिना कारण समूह में घूमते हुए, शांति भंग करते हुए या किसी अपराध में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय प्रशासन से समन्वय कर ऐसे छात्रों का निष्कासन (रस्टिकेशन) भी सुनिश्चित कराया जाएगा।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने छात्रों से अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + twenty =