मेरठ/ हिन्दू संगठन एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष के विवादित बयान के मामले को ठंड़ा पड़ने देने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने साफ कहा है कि यदि हाईकोर्ट से जमानत का प्रयास किया गया तो उनका वहां भी पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा। हिन्दू संगठन के के सचिन सिरोही ने कहा है कि एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष ने मुसलमानों को भड़काने और राज्य के खिलाफ विद्रोह छेड़ने सरीखा अपराध किया है। उन्होंने बताया कि उनका संगठन इस मामले को लेकर चुप बैठने वाला नहीं है। हाईकोर्ट से यदि जमानत का प्रयास किया गया तो वहां भी पुरजोर तरीके से पक्ष रखा जाएगा। दरअसल भड़काऊ भाषण मामले को लेकर अब यह मामला तूल पकड़ गया है। सचिन सिरोही ने कहा है कि जिनको जमानत मिल गयी है उनकी जमानत का भी हाईकोर्ट में विरोध किया जाएगा।
यह है मामला
शहर के लोहियानगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर स्थित लवबैक फार्म हाउस में आयोजित ईद मिलन समारोह से एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष का एक भड़काऊ बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें मुसलमानों का एनकाउंटर करने वालों का एनकाउंटर करने की बात कहते हुए सुना जा सकता है। इस वीडियो के आधार पर ही सचिन सिरोही ने पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के समक्ष इस मामले को लेकर विरोध व्यक्त किया था। इतना ही नहीं उन्होंने एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष का पुतला भी फूंका और गिरफ्तारी की भी मांग की। सचिन सिरोही का कहना है कि जिनको गिरफ्तार कर जमानत दी गयी है भड़काऊ भाषण का मामला उनसे नहीं प्रदेश अध्यक्ष से जुड़ा है। उनकी मांग प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में अभी तक इस मामले में पश्चिमी यूपी अध्यक्ष मेहताब चौहान, महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी और महानगर सचिव रजी सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बुधवार को कोर्ट से जमानत मिल गई। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष का बयान आने वाले दिनों में माहौल गरमा सकता है।
Leave a comment