Home Up मेरठ: ऑनलाइन ज्योतिषी से परामर्श लेना महिला को पड़ा भारी, निजी चैट इंस्टाग्राम पर वायरल
Up

मेरठ: ऑनलाइन ज्योतिषी से परामर्श लेना महिला को पड़ा भारी, निजी चैट इंस्टाग्राम पर वायरल

Share
Share

मेरठ के नौचंदी क्षेत्र की एक विवाहित महिला के लिए ऑनलाइन ज्योतिष से परामर्श लेना परेशानी का सबब बन गया। गढ़ रोड निवासी महिला ने एक इंस्टाग्राम आईडी ‘पंडित दीपक मिश्रा’ के माध्यम से ऑनलाइन ज्योतिषी से संपर्क किया था और फीस देकर अपनी निजी परेशानियों का समाधान पूछने के लिए बातचीत की। लेकिन जब महिला ने ज्योतिषी की भविष्यवाणियों को गलत बताया तो मामला विवाद में बदल गया।

महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने ज्योतिषी को बताया कि उसकी बताई सभी बातें गलत हैं, तो वह धमकाने लगा और महिला की निजी जानकारी सार्वजनिक करने की धमकी दी। विरोध करने के बावजूद आरोपी ने महिला की चैट और फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। वायरल की गई पोस्ट में यह भी लिखा गया कि “मैं शादीशुदा हूं और एक कुंवारे लड़के से अफेयर है,” जिससे महिला की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा।

घटना से आहत महिला ने नौचंदी थाने में तहरीर दी और आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी बंद कराने के साथ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिविल लाइन आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। सभी तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर बुलिंग के बढ़ते मामलों की गंभीरता को उजागर करती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =