Home उत्तराखंड मुख्य सचिव ने मंगलवार को सचिवालय में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर गृह एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
उत्तराखंडदेहरादून

मुख्य सचिव ने मंगलवार को सचिवालय में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर गृह एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

Share
Share

सौरव तोमर 

देहरादून। मुख्य सचिव   आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में लॉ एंड ऑर्डर की बिगड़ती स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए गृह एवं पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। हालिया रोड रेज व हुड़दंग की घटनाओं के मद्देनजर उन्होंने कठोर कदम उठाने के सख्त निर्देश जारी किए।

रोड रेज पर मुख्य सचिव की सख्ती

रोड रेज की बढ़ती घटनाओं पर मुख्य सचिव ने तीखी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शहर व आसपास के क्षेत्रों में पीक ऑवर व रात्रिकालीन गश्त को अभूतपूर्व रूप से बढ़ाने के आदेश दिए। एसएसपी  प्रमेंद्र सिंह डोबाल  देहरादून को सभी थाना प्रभारियों को दिन-रात व सुबह की पेट्रोलिंग सघन करने को कहा।

वीकेंड में शहर को सुरक्षित रखने के निर्देश

सप्ताहांत पर देहरादून को पार्टी व हुड़दंगियों का अड्डा न बनने पाने के निर्देश देते हुए मुख्य सचिव ने बार व रेस्टोरेंट क्लोजिंग टाइम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अवैध बार संचालकों व नियम तोड़ने वालों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ भी विभागीय जांच की बात कही।

होमस्टे पर निगरानी व हाईवे की तैयारी

शहर के बाहरी इलाकों में होमस्टे की मैपिंग कर टूरिज्म के नाम पर बार लाइसेंस का दुरुपयोग रोकने के निर्देश दिए। दिल्ली-देहरादून हाईवे के पूरी तरह खुलने के बाद वीकेंड ट्रैफिक व अपराध पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा। किरायेदारों व पीजी वासियों का सघन सत्यापन अभियान चलाने का आदेश दिया।

बैठक में शीर्ष अधिकारी मौजूद

इस उच्च स्तरीय बैठक में डीजीपी   दीपम सेठ, गृह सचिव  शैलेश बगौली, गढ़वाल आयुक्त   विनय शंकर पाण्डेय, आईजी गढ़वाल  राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी  सविन बंसल व एसएसपी  प्रमेंद्र सिंह डोभाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × two =