मेरठ। बीआरसी कार्यालय पूर्व अहिरान पर अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ जनपद की बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से 13 अप्रैल को टेट के विरोध में मसाल जुलूस निकालने के संबंध में चर्चा की गई। इसमें कई संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी ने गहन चर्चा के उपरांत यह तय किया गया कि मसाल जुलूस का कार्यक्रम बहुत भव्यता,अनुशासन एवं एकजुटता के साथ प्रादेशिक नेतृत्व के निर्देशानुसार जनपद मेरठ में भी निकाला जाएगा, जिसकी रूपरेखा एवं समय को निर्धारित किया गया तथा भाई रविंद्र पूनिया महामंत्री भारतीय किसान यूनियन जनपद मेरठ के द्वारा सभा का संचालन किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारी गणों ने सर्वसम्मति से विनोद कुमार त्यागी को जनपद मेरठ महासंघ का अध्यक्ष चुना तथा मुनीराम सिंह जिला अध्यक्ष ्रमेरठ को शिक्षक महासंघ का सचिव चुना गया।
देवेंद्र पाल सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के कुशल नेतृत्व में तथा नरेंद्र सिंह तोमर मंत्री उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ मेरठ नगर व पवन कुमार मंडल सहसंयोजक मेरठ के द्वारा मार्च के रूट पर मंथन किया गया तथा जुलूस के समय का निर्धारण भी किया गया, जिसमें विजय कुमार अटेवा प्रचार मंत्री तथा श्रीमती नंदिता वेद अटेवा जिला अध्यक्ष महिला विंग मेरठ के द्वारा चर्चा के उपरांत सहमति प्रदान की गई, श्रीमती रमेन्द्री गुरियन जिला प्रभारी अटेवा के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में उक्त कार्यक्रम को प्रचारित करने तथा अधिक संख्या में शिक्षकों को कार्यक्रम में पहुंचने के विषय में अपने विचार प्रदान किया। , डॉ मंजू सिंह अटेवा प्रवक्ता मेरठ के द्वारा सभी कार्यक्रम की रूपरेखा को उचित बताया गया, जिसमें गुलशन कुमार आदि ने भी अपने विचार रखें। श्री देवेंद्र पाल सिंह के द्वारा दूरभाष से अत्ताउल्लाह की अध्यक्ष उर्दू वेलफेयर एसोसिएशन व शहवीर प्रदेश अध्यक्ष उर्दू वेलफेयर, सुंदर सिंह प्रांतीय अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ, रजत अग्रवाल उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ऑडिटर एवं अनेकों संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी के द्वारा बात की गई तथा कार्यक्रम को अधिक से अधिक सार्थक बनाने पर बोल दिया गया।
Leave a comment