Home पौड़ी पौड़ी में विभिन्न प्रांतों के कलाकारों ने लोकरंग उत्सव में दी शानदार प्रस्तुतियां
पौड़ी

पौड़ी में विभिन्न प्रांतों के कलाकारों ने लोकरंग उत्सव में दी शानदार प्रस्तुतियां

Share
Share

पौड़ी। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सौजन्य और पराज इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सहयोग से प्रेक्षागृह में लोकरंग उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। उत्सव में गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कश्मीर, हरियाणा और उत्तराखंड के कलाकारों ने अपने-अपने पारंपरिक लोकनृत्य और लोकगायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
सोमवार को आयोजित उत्सव में विभिन्न प्रांतों के कलाकारों ने अपनी रंग-बिरंगी वेशभूषा और पारंपरिक संगीत के साथ बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्सव में गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कश्मीर, हरियाणा और उत्तराखंड के कलाकारों ने अपने-अपने पारंपरिक लोकनृत्य और लोकगायन की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में संगीतकार पंडित मोहन सिंह रावत को भी सम्मानित किया गया। इससे पूर्व उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने किया। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विभिन्न प्रांतों के लोकनृत्य व लोकगीतों के बारे में जानकारी मिलती है। साथ ही नई पीढ़ी को लोक परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पौड़ी अस्मिता नेगी, सुनीता भटट जिलाध्यक्ष भाजपा कमलकिशोर रावत, डा.वीपी बलोदी, मनोज रावत अंजुल, अनिल बिष्ट आदि शामिल रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =