कोटद्वार
हरियाणा निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री 3 फरवरी को गुमशुदा हो गई थी। कोतवाली कोटद्वार में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने विशेष अभियान चलाया।
लगातार छानबीन के बाद 29 मार्च को टीम ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर पहुंचकर बस स्टेशन से बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने बालिका को कोटद्वार लाकर बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया। बालिका ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर आई थी। CWC के आदेश पर उसे सिम्बलचौड़ स्थित पुनर्वास केंद्र में सुरक्षित रखा गया है।
Leave a comment