Home Uncategorized चलती स्कूल बस पर गिरा बिजली का खंभा, 20 बच्चों की जान बाल-बाल बची, लोगों ने जताया आक्रोश
Uncategorized

चलती स्कूल बस पर गिरा बिजली का खंभा, 20 बच्चों की जान बाल-बाल बची, लोगों ने जताया आक्रोश

Share
Share

मेरठ, ब्रह्मपुरी: मंगलवार सुबह मेरठ में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब ब्रह्मपुरी क्षेत्र के सेक्टर-1 में चलती स्कूल बस पर अचानक एक जर्जर बिजली का खंभा गिर गया। बस में उस समय करीब 20 स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सतर्कता और तेज़ी से की गई कार्रवाई ने एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही स्कूल बस सेक्टर-1 की सड़क से गुजर रही थी, सड़क किनारे लगा एक पुराना और कमजोर बिजली का पोल अचानक भरभराकर बस की छत पर आ गिरा। खंभा गिरते ही उसमें से चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों की सूझबूझ ने बचाई जानें

चिंगारियां देख लोगों ने बिना देर किए बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही मिनटों में बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी और खंभे से जुड़े तारों को काटकर हालात को नियंत्रण में लिया। इसके बाद बस को हटाया गया और सड़क को साफ कराया गया। “अगर करंट उतर जाता, तो बड़ी दुर्घटना तय थी, यह कहना है मौके पर मौजूद एक स्थानीय निवासी का। बच्चों के परिजनों में घटना के बाद भय और रोष का माहौल है।

पुराने खंभों को हटाने की मांग तेज़

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त मांग की है कि क्षेत्र में लगे सभी पुराने, झुके और जर्जर बिजली के खंभों को जल्द से जल्द बदला जाए। उनका कहना है कि अगर इस बार जानें बच गईं, तो इसका मतलब यह नहीं कि अगली बार भी किस्मत इतनी मेहरबान रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + seven =