ज्ञानेश के खिलाफ प्रदर्शन कई कांग्रेसी हाउस अरेस्ट
ज्ञानेश के खिलाफ प्रदर्शन कई कांग्रेसी हाउस अरेस्ट
7
Share
Share
‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के हेलमेट के साथ बुलेट पर पहुंची पूनम पंड़ित मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी
मेरठ। एसआईआर को लेकर उठे बवाल के चलते आज मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसी आज पुराने रंग में नजर आए। प्रदर्शन से पहले कई कांग्रेसी नेता हाउसअरेस्ट कर लिए गए। उनके घरों पर भारी पुलिस फोर्स लगा दी गयी। कांग्रेस की जिला व शहर इकाई ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कचहरी स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचे और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर जबरदस्त नारेबाजी और हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झड़प होने लगीं। दरअसल कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अरेस्ट किए जाने को लेकर सख्त नाराज थे। उन्होंने जमकर भडास निकाली। यह देखकर कुछ पुलिस वाले आवेश में आ गए और यही से दोनों के बीच टकराव की स्थिति बन गयी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच बहस हो गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाया जाए और उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों की निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा व पीसीसी सदस्य अनिरुद्ध त्यागी ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
जमकर निकाली मोदी सरकार पर भड़ास
प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे—“गली-गली में शोर है, ज्ञानेश चोर है।” “ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में हुए सभी चुनाव अवैध घोषित करो।” “लोकतंत्र बचाओ, भारत बचाओ।” “वोट चोर कहाँ मिलेंगे—भाजपा के दफ्तर में।” “चंदा चोर कहाँ मिलेंगे—भाजपा के दफ्तर में।” “लोकतंत्र की हत्या बंद करो।” “भाजपा होश में आओ।” “राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद।” “मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद।” “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद।”
कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता सर्वोच्च महत्व रखती है। यदि चुनाव प्रक्रिया को लेकर जनता के मन में सवाल खड़े होते हैं तो केंद्र सरकार को उन सवालों का जवाब देना चाहिए, न कि सवाल उठाने वालों को दबाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधीव प्रियंका गांधी जी और इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ किया गया व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर लोकतंत्र और संविधान पर होने वाले हमले को स्वीकार नहीं करेंगे। मनजीत सिंह कोछाड़ ने कहा कि देश की जनता अपने मताधिकार की सुरक्षा चाहती है। निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों का जवाब पारदर्शी तरीके
Leave a comment