ईट -पत्थर से परे पूरे हिंदू समाज की शक्ति का केंद्र बनेगा है अशोक वाटिका -बड़े दिनेश चंद
मेरठ। शहर के एपेस्क्स सिटी में आज विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत कार्यालय अशो वाटिका का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर संगठन के तमाम सीनियर नेता व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर बड़े दिनेश चंद ने कहा कि ईट -पत्थर से परे पूरे हिंदू समाज की शक्ति का केंद्र बनेगा है अशोक वाटिका। आज का यह दिवस मेरठ प्रांत के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित होने जा रहा है। आज़ मेरठ महानगर के बागपत रोड स्थित एपेक्स सिटी में विश्व हिंदू परिषद मेरठ प्रांत के प्रांत कार्यालय अशोक वाटिका का भूमिपूजन हुआ। भूमि पूजन से पूर्व भूमि का शुद्धिकरण एवं यज्ञ कर स्थान देवता का मंत्रोच्चार द्वारा पूजन किया गया। मुख्य यजमान प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर सपत्नीक पूजा संस्कार में यज्ञ देवता का आवाहन किया। पूजन एवं यज्ञ के पश्चात कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक बड़े दिनेश चंद ने कहा संगठन की पद्धति में कार्यालय ईंट-पत्थर से परे एक संस्कार केंद्र होता है जिसके माध्यम से लाखों कार्यकर्ता अपने समाज के लिए कार्य करते हैं। कार्यकर्ताओं के लिए कार्यालय तीर्थ स्थल के समान होता है। संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हमारा सामूहिक नेतृत्व है यहाँ मैं का कोई स्थान नहीं होता यहाँ केवल हम होता है। यह भवन हमे निरंतर इस बात का स्मरण कराता रहेगा कि व्यक्ति आते है और जाते है,दवित्व बदलते है लेकिन विचार और संगठन शाश्वत है। एक दूसरे के पूरक बनकर कार्य करना ही हमारी पद्धति का प्राण है।
संगठन की शक्ति का केंद्र
संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि यह कार्यालय संगठन की शक्ति का केंद्र बनेगा। प्रांत कार्यालय सिर्फ कार्यालय नहीं होगा, ये मेरठ प्रांत के हिन्दू समाज का सेवा, संस्कार और संगठन का केंद्र बनेगा। जहां से हिन्दू हित के विषय, हिंदू समाज को जगाने की आवश्यकता के अनुसार गतिविधियों का निर्वाहन होगा। यह कार्यकर्ताओं में संस्कार पैदा करने का केंद्र होगा। हिंदू समाज के सम्मुख नई नई चुनौतियों का उपाय ढूँढने के लिए ये शक्ति का केंद्र बनेगा। यह कार्यालय इस सम्पूर्ण प्रांत के धर्म,संस्कृति,सेवा और राष्ट्र जागरण के एक विराट संकल्प का बीजारोपण है। प्रांत अध्यक्ष सुशील जैन ने प्रस्तावना रखते हुए कहा अशोक वाटिका के नाम से प्रस्तावित यह भवन आने वाले समय में ऊर्जा का केंद्र बनेगा जिसकी ऊर्जा प्रत्येक जिले एवं प्रखंड तक पहुंचेगी। यहाँ बनने वाली योजना पूरे विश्व के कल्याण के लिए होगी । कार्यक्रम में क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर, ,क्षेत्र संघ चालक सूर्य प्रकाश टाँक, प्रांत संगठन मंत्री अरुण पाञ्चजन्य, राजीव गर्ग, निमेष वशिष्ठ, डॉक्टर अक्षय जैन, अतुल गुप्ता व पूरे प्रांत के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं देवतुल्य नागरिकगण उपस्थित रहे। विहिप के आकाश प्रजापति ने बताया कि यह जानकारी मधुवन आर्य प्रांत सह प्रचार प्रसार प्रमुख मेरठ प्रांत ने दी।
Leave a comment