Home मेरठ चुनाव की हसरत बड़ा सवाल वोटों के इंतजाम का
मेरठ

चुनाव की हसरत बड़ा सवाल वोटों के इंतजाम का

चुनाव की हसरत बड़ा सवाल वोटों के इंतजाम का

Share
चुनाव की हसरत बड़ा सवाल वोटों के इंतजाम का
Share

भाजपा के दिग्गजों का बैठक में मंथन, महापौर, सांसद, रास सदस्य, कैंट विधायक व महानगर अध्यक्ष ने तय की रणनीति

21 को होना है निगम कार्यकारिणी का चुनाव विपक्ष को भाजपा के पत्तों के खुलने का इंतजा

मेरठ। नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में Two Day शेष है। सत्ताधारी भाजपा व विपक्ष का प्रयास है कि बजाए अपने पत्ते खोलने के पहले विरोधी के पत्ते देख लिए जाएं। वहीं दूसरी ओर महापौर के कैंप कार्यालय पर आज भाजपा के तमाम दिग्गजों जिनमें महापौर हरिकांत अहलूवालिया के अलावा राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद अरुण गोविल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल व भाजपा संगठन के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी ने बैठक कर नगर निगम चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव के लिए ताल ठोक रहे भाजपा के कई पार्षदों के नाम इस बैठक में लिए गए। सूत्रों ने जानकारी दी कि दो दर्जन से ज्यादा पार्षदों ने संगठन के सम्मुख चुनाव लड़ने की इच्छा जतायी है। सूत्रों की मानें तो जो भी कार्यकारिणी के चुनाव लड़ने की हसरत रखते हैं उनसे एक ही सवाल पूछा गया है कि चुनाव जीतने के लिए वोटों की क्या व्यवस्था है। दरअसल प्रयास है कि नगर निगम में भाजपा के वोटों के अलावा भी जो भी चुनाव लड़ने की हरसत रखते हैं वो अपनी ओर से भी जीतने लायक मतों की व्यवस्था करें। तमाम दावेदारों से एक ही सवाल पूछा गया है कि चुनाव जीतने के लिए उनके पास अपने निजी संबंधों से कितने मतों का इंतजाम है। भाजपा संगठन का प्रयास है कि इस बार वो सब ना देखना पड़े जो पिछले चुनाव में देखना पड़ गया था। मसलन भाजपा का सबसे प्रमुख चेहरा माने जाने वाले निगम चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने वाले अजय चंद्रा का कार्यकारिणी चुनाव में हार जाना। निगम कार्यकारिणीक के चुनाव में पिछली बार अजय चंद्रा के नाम की सिफारिश कैंट विधायक ने की थी, उसके बावजूद अजय चंद्रा का कार्यकारिणी चुनाव में हार जाने के बाद संगठन के रणनीतिकारों पर सवाल उठने लगे थे।

फिर मैदान में अजय चंद्रा

नगर निगम कार्यकारिणी का पिछला चुनाव हार जाने के बाद अजय चंद्रा फिर से मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इस संवादददाता से बातचीत में उन्होंने कार्यकारिणी चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यदि संगठन चाहेगा तो जरूर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव लड़ने की अपनी हसरत से उन्होंने संगठन का अवगत करा दिया है। बाकि अंतिम निर्णय संगठन का लेना है। जो संगठन का निर्णय होगा वह उन्हें मंजूर है। इस बीच सूत्रों ने जानकारी दी है कि जो बैठक महापौर के यहां हुई है उसमें कैंट विधायक की ओर से अजय चंद्रा के नाम का प्रस्ताव रखा गया है। जिसके बाद अजय चंद्रा का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। इतना ही सूत्रों की मानें तो जो रणनीति बनायी गयी है उसके चलते उम्मीद की जा रही है कि अजय चंद्रा का निगम कार्यकारिणी में पहुंचना तय माना जा रहा है। हालांकि जब तक चुनाव परिणाम नहीं आ जाते तब तक किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उल्लेखनीय है कि नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के छह रिक्त पदों और उपाध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित चुनाव में संभावित बगावत और क्रॉस-वोटिंग की आशंका ने सत्तारूढ़ भाजपा समेत तमाम राजनीतिक दलों की नींद उड़ा दी है। इस सियासी घमासान में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका बेहद अहम हो गई है, जो जीत-हार का समीकरण तय करने वाले ‘खेवनहारÓ साबित हो सकते हैं। आगामी 20 नवंबर (शुक्रवार) को होने वाले चुनाव ने नगर निगम की की सियासत को गरमा दिया है। चुनाव की तारीख घोषित होते ही एक तरफ जहां दावेदारों ने लामबंदी तेज कर दी है, वहीं दूसरी तरफ संभावित बगावत और क्रॉस-वोटिंग की आशंका ने सत्तारूढ़ भाजपा समेत तमाम राजनीतिक दलों की नींद उड़ा दी है। इस सियासी घमासान में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका बेहद अहम हो गई है, जो जीत-हार का समीकरण तय करने वाले ‘खेवनहारÓ साबित हो सकते हैं।

बगावत की आशंका

नगर निगम कार्यकारिणी के चुनान में पिछले तमाम अनुभवों के चलते सत्ता पक्ष और विपक्षी खेमा बगावत की आशंका को पूरी तरह से खारिज करने की स्थिति में नहीं है बल्कि बगावत की आशंका जतायी जा रही है। इसी के चलते सत्ता और विपक्ष फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। टिकट वितरण को लेकर पार्षदों में असंतोष और बगावत का खतरा सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। ऐसे में अपने प्रत्याशियों की नैया पार लगाने के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों की नजरें निर्दलीय पार्षदों पर टिकी हैं। निर्दलीय पार्षदों का रुख इस बार कार्यकारिणी की तस्वीर साफ करने में निर्णायक साबित होगा। कार्यकारिणी के जिन छह सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने से यह सीटें खाली हुई हैं, उनमें कार्यकारिणी उपाध्यक्ष व वार्ड-62 के पार्षद अनिल वर्मा, वार्ड-78 के संदीप गोयल, वार्ड-37 की दीपिका शर्मा, वार्ड-11 के नरेश कश्यप, वार्ड-31 के कीर्ति घोपला और वार्ड-86 की राहत जहां शामिल हैं। 17 नवंबर 2025 को मतदान के बाद चार मतपत्रों के निरस्त होने और भाजपा पार्षदों की आपसी गुटबाजी व बगावत के चलते भारी हंगामा हुआ था, जिसके बाद चुनाव अनिश्चितकाल के लिए रद्द करना पड़ा था। दोबारा तिथि तय होने पर हुए मतदान में भाजपा से बागी हुए पार्षद संजय सैनी ने 18 वोट पाकर जीत दर्ज की थी और भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अजय चंद्रा को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस बार भी यानि २० नवंबर को होने जा रही कार्यकारिणी के चुनाव में अजय चंद्रा की उम्मीदवारी तय मानी जा रही है। अजय चंद्रा खुद भी इस बार संगठन के अलावा निजी संबंधों को भी कैश करने से पीछे नहीं हटते नजर आ रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =

Related Articles

राजेन्द्र अग्रवाल व कांता कर्दम अनुशासन समिति में

राजेन्द्र अग्रवाल व कांता कर्दम अनुशासन समिति में

भाजपा की बैठक में समरसता यात्रा के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा

भाजपा की बैठक में समरसता यात्रा के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा

शहर विस की वर्कशॉप ने डा. वाजपेयी ने दी टिप्स

शहर विस की वर्कशॉप ने डा. वाजपेयी ने दी टिप्स

श्याम बाबा के जन्मोत्सव का शुभारंभ

श्याम बाबा के जन्मोत्सव का शुभारंभ