Home मेरठ 9 से 19 अक्टूबर तक रामलीला मंचन
मेरठ

9 से 19 अक्टूबर तक रामलीला मंचन

9 से 19 अक्टूबर तक रामलीला मंचन

Share
9 से 19 अक्टूबर तक रामलीला मंचन
Share

लेजर लाइट से चमकेगा दरबार, दिल्ली रोड पर 20 को रावण दहन, 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए संस्कारशाला

मेरठ। श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा (पंजी.) मेरठ शहर के तत्वावधान में श्री रामलीला कमेटी (पंजी.) मेरठ शहर द्वारा इस वर्ष भी भव्य रामलीला मंचन-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर शनिवार को राधा गोविंद मंडप पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। आयोजन से जुड़े विपुल सिंहल व कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता (राधा गोविन्द मण्डप) ने बताया श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा एवं श्री रामलीला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में इस बार रामलीला का मंचन 9 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन सायं 7 बजे से जीमखाना मैदान, बुढ़ाना गेट, मेरठ शहर में किया जाएगा जिसके संयोजक राजन सिंघल रहेंगे। लीला का मंचन दिल्ली की प्रसिद्ध मंडली रत्नाकर ड्रामेटिक आर्ट प्रोडक्शन, रोहिणी द्वारा किया जाएगा, जिसके निर्देशक राकेश रत्नाकर और सह-निर्देशक राहुल गुप्ता हैं। इस बार की रामलीला में लाइट और साउंड की शानदार जुगलबंदी दिखेगी। मुंबई के तकनीकी विशेषज्ञ मैदान में रामलीला के मंच, रंगीन रोशनी व साउंड इफेक्ट की व्यवस्था करेंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और लंकापति रावण का मंच पर सर्वप्रथम प्रवेश लाइट इफेक्ट के साथ यादगार होगा। श्रीराम विवाह लेजर रिंग में होगा तो रामलीला में दिनों में 15-20 मिनट का लेजर शो भी दिखाया जाएगा। जिसका प्रयोजन एम एल सी धर्मेंद्र भारद्वाज द्वारा किया जा रहा है। बुढ़ाना गेट जिमखाना मैदान में चार अक्टूबर को भूमि पूजन सायं 4 बजे संपन्न होगा जिसके पूजनकर्ता कुलदीप शर्मा , तिलकर्कता उमा शंकर पाल आरती प्रदीप गुप्ता करेंगे। महादेव की बारात के मुख्य संयोजक अनिल गोल्डी एवं दीपक शर्मा ने बताया आठ अक्टूबर को शिव बारात के साथ 9 अक्टूबर को रामलीला मंचन शुरू होगा। 12 को श्रीराम की बरात निकलेगी जिसके संयोजक दीपक राजपूत और लोकेश लोधी रहेंगे। और 20 को दशहरा पर्व मनाया जाएगा जिसके मुख्य संयोजक नीरज सैनी स्वागत अध्यक्ष निशांत शर्मा रहेंगे । 24 अक्टूबर को भगवान राम के राज तिलक के साथ शहर की रामलीला विश्राम लेगी। महामंत्री मनोज अग्रवाल और संयोजक राकेश शर्मा ने बताया कि रामलीला मंचन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भगवान श्री राम के आदर्शों, मर्यादा और सनातन संस्कृति से जोड़ना है। उन्होंने मेरठ की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

बच्चों के लिए संस्कारशाला

संरक्षक आलोक गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए विशेष आकर्षण संस्कारशाला रहेगी। जिसमें बच्चों को राम सीता लक्ष्मण, हनुमान, रावण आदि की वेशभूषा पहनाकर उनके फोटो बनाएं जाएंगे। साथ ही सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। दशहरा पर्व का भव्य आयोजन 20 अक्टूबर 2026 को रामलीला मैदान, दिल्ली रोड, मेरठ पर सायं 6 बजे से प्रभु इच्छा तक होगा, जिसमें सम्पूर्ण लीला और रावण दहन का मुख्य आकर्षण रहेगा। जिसके मुख्य संयोजक नीरज सैनी (यूनिवर्स माइक्रोसिस्टम) रहेंगे। कोषाध्य योगेंद्र अग्रवाल ने बताया इस बार मंच, लाइट, साउंड और झांकियों को विशेष रूप से आकर्षक बनाया जा रहा है। लाइट और साउंड की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इंजीनियर मुंबई से आयेंगे।

ये रहे मौजूद

पत्रकार वार्ता में शहर के बड़े व्यापारी नेता विपुल सिंहल, मुख्य संयोजक राकेश गर्ग , अध्यक्ष मनोज गुप्ता (राधा गोविंद मंडप), महामंत्री मनोज अग्रवाल (खद्दर), कोषाध्यक्ष योगेन्द्र अग्रवाल (बबलू), संरक्षक आलोक गुप्ता (गुप्ता क्लासेज), संयोजक राकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी मयंक अग्रवाल, विपुल सिंघल, अमित कुमार गुप्ता, संजीव गुप्ता, संयम सिंघल, राकेश जैन, अनिल वर्मा, अंकुर अग्रवाल, हरि ओम, अर्पित भारद्वाज, टी सी शर्मा, शिवनित महिला समिति से ज्योति गंभीर, गीता प्रजापति, निर्मला लोधी, अर्चना गोयल, संतोष सैनी, हिमानी युवा टोली से मनीष गुप्ता, मोहित जैन, वेदांत मांगलिक, अम्बरीश जिंदल, केशव, ऋषि गुप्ता, लव चौधरी, निखिल मौजूद रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 9 =

Related Articles

रैपिड का छात्रों के लिए आउटरिच प्रोग्राम

रैपिड का छात्रों के लिए आउटरिच प्रोग्राम

निगम का वार्ड 33 घोसीपुर तोफनपुरी समस्याओं से बेजार

निगम का वार्ड 33 घोसीपुर तोफनपुरी समस्याओं से बेजार

सदर दिगम्बर जैन इंटर में सौरभ सागर जी महाराज के प्रवचन

सदर दिगम्बर जैन इंटर में सौरभ सागर जी महाराज के प्रवचन

RG को डा. वाजपेयी की सौगात

RG को डा. वाजपेयी की सौगात