Home मेरठ हॉस्पिटल में हंगामा करती है महिला चिकित्सक
मेरठ

हॉस्पिटल में हंगामा करती है महिला चिकित्सक

हॉस्पिटल में हंगामा करती है महिला चिकित्सक

Share
हॉस्पिटल में हंगामा करती है महिला चिकित्सक
Share

अंजनी हॉस्पिटल गढ रोड के संचालक ने लगाया कथित महिला चिकित्स व उनके पति पर आतंकित करने के आरोप

मेरठ। गढ़ रोड स्थित अंजनी हॉस्पिटल के संचालक सुमित त्यागी ने कथित महिला चिकित्सक सिमरन चौधरी व उनके पति विपिन चौधरी पर जबरन हॉस्पिटल में घुसकर हंगामा करने मरीजों तथा तीमारदारों को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले भी विपिन व सिमरन अचानक हॉस्पिटल में आ धमके और हंगामा किया।

एसएसपी से मांगी मदद

अंजनी हॉस्पिटल के संचालक सुमित त्यागी ने इस मामले में एसएसपी से मदद की गुहार लगायी है। प्रार्थी का आरोप है कि विपिन चौधरी, जिसके विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी प्रार्थी को है, आए दिन अस्पताल में आकर अराजकता करता है तथा पूर्व में भी अस्पताल के स्टाफ के साथ अभद्रता कर चुका है। प्रार्थी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से विपिन चौधरी की पत्नी सिमरन चौधरी, जो स्वयं को डॉक्टर बताती हैं, अस्पताल में आकर उक्त अस्पताल को अपना बताती हैं, जबकि प्रार्थी के अनुसार उनका अस्पताल के संचालन अथवा स्वामित्व से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने एसएसपी को दिए पत्र में कहा है कि 08 सितंबर को दोपहर के समय भी सिमरन चौधरी अस्पताल परिसर में पहुंचीं और वहां हंगामा किया। इस कारण अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों एवं उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा तथा अस्पताल का सामान्य कामकाज भी प्रभावित हुआ। प्रार्थी को आशंका है कि भविष्य में भी उक्त व्यक्तियों द्वारा अस्पताल में आकर विवाद एवं अराजकता की स्थिति उत्पन्न की जा सकती है, जिससे मरीजों, तीमारदारों एवं अस्पताल के कर्मचारियों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। संचालक ने कहा कि उनकी शिकायत का संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित कानून के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं मुकदमा पंजीकृत कराया जाए। साथ ही अस्पताल में मरीजों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − two =

Related Articles

बेगमपुल से जीरो माइल तक साठ गड्ढे़

बेगमपुल से जीरो माइल तक साठ गड्ढे़

हाईकोर्ट से बढ़ सकती है मेडा वीसी की मुश्किलें

हाईकोर्ट से बढ़ सकती है मेडा वीसी की मुश्किलें

हिन्दू नेता बोले मुकदमा काफी नहीं रासुका लगाए अफसर

हिन्दू नेता बोले मुकदमा काफी नहीं रासुका लगाए अफसर

टॉयलेट में मिली छात्र की डेड बॉडी मचा कोहराम

टॉयलेट में मिली छात्र की डेड बॉडी मचा कोहराम