मेरठ। नौचंदी मेला व्यापार संघ ने मुख्य विकास अधिकारी से हंस चौराहे से गांधी आश्रम तक की रोड की मरमत कराए जाने तथा जिला आपूर्ति अधिकार से मेला नौचंदी में आने वाले दुकानदारों के लिए एलपीजी गैस सिलेंडरों की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। इसको लेकर अध्यक्ष ललित अग्रवाल व महामंत्री अंकुर गोयल खंदक ने सीडीओ व डीएसओ का पत्र लिखा है पत्र में सीडीओ को बताया गया है कि सूरज कुंड हंस चौराहे से लेकर गांधी आश्रम गढ रोड चौराहे तक का रास्ता बेहद खराब है। यहां तत्काल मरम्मत का कार्य शुरू कराए जाने की जरूरत है। सीडीओ जानकारी दी गयी है कि इसी रोड पर मेले में आने वाले के लिए पार्किंग स्टैंड लगवाया जाता है। इस रोड से दिन भर हैवी ट्रैफिक पास हाेता है, लेकिन रखरखाव उस दर्जे का नहीं हो पा रहा है। मेला नौचंदी में आने वालों की भारी भीड़ व सुविधा को देखते हुए इस पर तुरंत काम शुरू कराया जाना चाहिए।
एलपीजी सिलेंडर मांगे
जिला आपूर्ति अधिकारी को सौंपे गए पत्र में मेला नौचंदी व्यापार संघ के अध्यक्ष ललित अग्रवाल व महामंत्री अंकुर गोयल ने जो व्यापारी मेले में दुकानें लेकर आते हैं उन व्यापारियों को अपने व स्टाफ के भोजन आदि बनाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की मांग की गयी है। इस पत्र के मिलने के बाद डीएसओ ने इस संबंध में ऑय कारपोरेशन के अफसरों को निर्देश किया है। इसके लिए ललित अग्रवाल व अंकुर गोयल ने आभार जताया है।
Leave a comment