Home Uncategorized राम कुमार गेट इलाके में ध्वस्तीकरण अभियान
Uncategorized

राम कुमार गेट इलाके में ध्वस्तीकरण अभियान

राम कुमार गेट इलाके में ध्वस्तीकरण अभियान

Share
राम कुमार गेट इलाके में ध्वस्तीकरण अभियान
Share
मेरठ/ कंकरखेड़ा राम कुमार गेट इलाके में आज नगर निगम ने प्रवर्तन दल की मदद से बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इस दौरान खूब हंगामा भी हुआ, लेकिन लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन प्रवर्तन दल निगम के ध्वस्तीकरण अभियान का विरोध करे वालों से सख्ती से निपटा और नाला मुक्त करने के लिए चलाए गए अभियान को प्रभावित नहीं होने दिया। दरअसल एक दिन पहले नगरायुक्त सौरभ गंगवार इस इलाके में निरीक्षण के लिए गए थे। उनके साथ कैंट विधायक अमित अग्रवाल और महापौर हरिकांत अहलूवालिया भी मौजूद थे। निरीक्षण क्योंकि नाले का किया गया था जो उल्टा बह रहा था, उसी दौरान तमाम व्यापारियों ने दुकानों के रेंप आगे सड़क तक बढ़ा कर नगर निगम का नाला तक ढ़क दिया। माना जा रहा है कि इसी की वजह से नाले की सफाई में बाधा पहुंच रही है।

नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने बताया

नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि दुकानों के आगे बढ़ाए गए रैंप से किए गए अवैध कब्जे मुक्त कराने के लिए प्रवर्तन दल के सेना मेडल प्राप्त कर्नल संजीव कुमार के साथ ध्वस्तीकरण दस्ता भेजा गया था। बुलडोजर के साथ जैसे ही निगम का ध्वस्तीकरण दस्ता रामकुमार गेट इलाके में पहुंचा वहां हड़कंप मच गया। व्यापारी दुकानों से बाहर निकल आए। निगम के दस्ते को घेर लिया। कुछ व्यापारियों ने वहां हंगामा व विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि पहले नोटिया दिया जाना चाहिए था, उसके बाद इस प्रकार का अभियान चलाया जाता। ऐसे व्यापारियों को दो टूक कह दिया कि जो लोग कब्जे करते हैं उनको नोटिस नहीं सीधे कार्रवाई की जाती है। काफी देर तक हंगामे के बाद इशारा मिलते ही बुलडोजर का चालक एक्शन में आ गया और जिन जिन दुकानों के आगे रेंप बढ़ाए गए थे, उनको ध्वस्त करना शुरू कर दिया गया। इस दौरान व्यापक स्तर पर ध्वस्तीकरण किया गया। रेंप इतने मजबूत लगाए गए थे कि उनको मुश्किल से तोड़ा जा सका। कई घंटे तक यह अभियान चला। बाद में निगम के स्टाफ के तेवरों को देखते हुए विरोध करने वाले खुद ही पीछे हट गए। हालांकि उनका यह भी कहना था कि कुछ समय दिया जाए वो लोग खुद हील अपने अवैध कब्जे हटा देंगे, लेकिन निगम अफसर किसी प्रकार की राहत के मूड में नहीं थे।

इलाके में मचा रहा हड़कंप

नगर निगम के ध्वस्तीकरण दस्ते ने प्रवर्तन दल की मदद से अभियान तो रामकुमार गेट इलाके में चलाया लेकिन इसका असर नगर निगम के पूरे कंकरखेड़ा जोन में दिखाई दिया। ध्वस्तीकरण की खबर कुछ ही देर में पूरे जोन में फैल गयी। तमाम ऐसे दुकानदार थे जो बार-बार अपडेट ले रहे थे कि उनके इलाके में तो ध्वस्तीकरण दस्ता नहीं आ रहा है। हालांकि आज का अभियान केवल रामकुमार गेट इलाके तक ही महफूज रहा, लेकिन माना जा रहा है कि अवैध कब्जों को हटाने के लिए पूरे कंकरखेड़ा इलाके में अभियान चलाया जा सकता है। इस अभियान को लेकर अवैध कब्जे करने वालों मेंं खासी दहशत है। नगरायुुक्त सौरंभ गंगावार ने सभी से आग्रह किया है कि दुकानों के आगे अवैध कब्जे ना करें। इससे आम जन को असुविधा होती है। नाले नालियों की समुचित सफाई में बाधा पहुंचती है। उन्होंने शहर के लोगों से निगम से सहयोग की अपील की है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + four =

Related Articles

नोटिसों से नाराज महिलाओं का आवास विकास पर धाबा

नोटिसों से नाराज महिलाओं का आवास विकास पर धाबा

डाक्टर तो छोड़िए साहब पांच रुपए वाली सीरिज तक नहीं

डाक्टर तो छोड़िए साहब पांच रुपए वाली सीरिज तक नहीं

सीएम ग्रिड योजना के कार्यों में खराब गुणवत्ता मंडलायुक्त नाराजग

सीएम ग्रिड योजना के कार्यों में खराब गुणवत्ता मंडलायुक्त नाराजग

यूक्रेन व रूस के बीच चार साल से लड़ाई अब सीजफायर

यूक्रेन व रूस के बीच चार साल से लड़ाई अब सीजफायर