Home मेरठ पृथ्वी दिवस पर ‘धरती संवाद
मेरठ

पृथ्वी दिवस पर ‘धरती संवाद

पृथ्वी दिवस पर 'धरती संवाद

Share
पृथ्वी दिवस पर 'धरती संवाद
Share
मेरठ। पृथ्वी दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था ‘द ग्रोइंग पीपलÓ द्वारा आयोजित ‘धरती संवाद कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और स्वच्छता संदेश का दिया गया। कार्यक्रम में लगभग 10 विद्यालयों के 300 से अधिक विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए और सभी ने मिलकर धरती को बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपा शंकर सिंह मुख्य अतिथि रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता आई आई एम टी के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने की। वरिष्ठ शिक्षाविद एवं दीवान ग्रुप ऑफ स्कूल्स के निदेशक एच. एन. राउत तथा ग्रोइंग पीपल के संरक्षक विवेक गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वीरेश त्यागी कार्यक्रम के संयोजक रहे।

शुभारंभ वंदेमारतम संग

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर तथा वन्दे मातरम् के गान के साथ किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त क्षेत्र प्रचारक प्रमुख कृपा शंकर सिंह ने कहा कि ‘आज के समय में जल और प्रकृति का संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। यदि हम अपनी दैनिक जीवन की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करें, तो हम एक बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। ‘ उन्होंने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आईआईएमटी के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि ‘शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। जब विद्यालय और विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को अपने जीवन का हिस्सा बना लेते हैं, तब वास्तविक बदलाव शुरू होता है। ‘ उन्होंने कहा कि आज का यह प्रयास एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सतत अभियान की शुरुआत है, जो आने वाले समय में समाज में व्यापक परिवर्तन लाएगा। संस्था की अध्यक्ष अदिति चन्द्रा ने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि ‘हम धरती से जन्म लेते हैं, धरती का दिया खाते हैं, धरती का दिया पहनते हैं, धरती पर जीवन यापन करते हैं और अंतत: उसी में समाहित हो जाते हैं। धरती का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए इसे सुरक्षित रखना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। इस अवसर पर संस्था द्वारा चलाए जा रहे आई विल अभियान के अंतर्गत सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। साथ ही, विद्यालयों में गठित की जा रही ‘स्टूडेंट इको काउंसिलÓ के विद्यार्थियों को बैज पहनाकर उन्हें ‘स्वच्छता,जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का एंबेसडरÓ घोषित किया गया।

ये स्कूल रहे मौजूद

कार्यक्रम में दीवान पब्लिक स्कूल,राधा गोविंद पब्लिक स्कूल, शिशुलोक जूनियर हाई स्कूल, दधीचि पब्लिक स्कूल,विमल एकेडमी, डीपीएस हायर सेकेंडरी स्कूल, आईआईएमटी एकेडमी, नोबल पब्लिक स्कूल, आरके इंटरनेशनल के अलावा प्रेस क्लब अध्यक्ष रवि शर्मा, प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल, सुदेश यादव ‘ज़ख्मीÓ, नरेन्द्र शर्मा, डॉ देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर, कल्पना यादव, विनय गोयल, महेश चौहान एवं गौरव राय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − five =

Related Articles

सोफिया की सेकंड टॉपर बनी AAISHWARYA GOEL

सोफिया की सेकंड टॉपर बनी AAISHWARYA GOEL

छोटे मकानों पर भी नोटिस चस्पा हंगामा, महिलाएं बेहोश

छोटे मकानों पर भी नोटिस चस्पा हंगामा, महिलाएं बेहोश

फाइनेंस की डिफाल्टर गाड़ियां ठिकाने लगाने वाले दबोचे

फाइनेंस की डिफाल्टर गाड़ियां ठिकाने लगाने वाले दबोचे

इस्माईल में ‘अपनी सेना को जाने विषय पर कार्यक्रम

इस्माईल में 'अपनी सेना को जाने विषय पर कार्यक्रम