Home मेरठ कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा उजागर-भाजपा नेत्री
मेरठ

कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा उजागर-भाजपा नेत्री

कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा उजागर-भाजपा नेत्री

Share
कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा उजागर-भाजपा नेत्री
Share

मेरठ। महिला बिल गिर जाने पर भाजपा की तमाम नेत्रियों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा देश के सामने आ गया है। कांग्रेस का कृत्य देश की महिलाओं के सामने आ चुका है। समय आने पर देश की महिलाएं कांग्रेस को इसके लिए जरूर सबक सिखाएंगी। कैंट बोर्ड की निवर्तमान उपाध्यक्ष व भाजपा नेत्री बीना वाधवा ने कहा है कि कांग्रेस ने देश की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। देश की महिलाओं के सामने कांग्रेस का महिला विरोधी आचरण सामने आया है। कांग्रेसियों के लिए महिला आरक्षण का लाभ केवल सोनिया गांधी और प्रिंयका गांधी तक ही सीमित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की महिलाओं को इस बिल के जरिये ना केवल सत्ता में बराबर की भागीदारी देना चाहते थे बल्कि भारतीय महिलाओं को विश्व पटली पर भी सम्मान दिलाना चाहते थे। लेकिन यह बात कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष को बुरी तरह से अखर रही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल पीएम मोदी के कार्यों के विरोध तक सीमित रह गयी है।
इन्होंने भी की निंदा
भाजपा नेता अजय गुप्ता, अंकित मनू सदर, अंकुर गोयल खंदक आ िसरीखे करीब दर्जन भर नेताओं ने धारा न्यूज ऑफिस में कॉल कर कांग्रेस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही देश की महिलाओं के खिलाफ रही है। कांग्रेस का एक मात्र ऐजेंडा पीएम मोदी द्वारा देश के लिए किए जाने वालों कार्यों का विरोध भर रह गया है। कांग्रेस की राजनीति केवल पीएम के कार्यों के विरोध तक सीमित रह गयी है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से देश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 3 =

Related Articles