मेरठ/ शहर घंटाघर स्थित नगर निगम की संपत्ति पाल होटल को खुर्दबुर्द किए जाने को लेकर सीबीसीआईडी ने स्पेशल सीजेएम की कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है। यह चार्जशीट बीती फरवरी माह में दायर की गयी है और कोर्ट ने सभी आरोपियों को समन जारी कर दिए हैं। सीबीसीआईडी ने इस मामले की जांच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेश पर की। दरअसल पॉल होटल और होटल अल करीम प्रकरण को लेकर कानूनी लड़ाई का सिलसिल साल २०२० से आरटीआई एक्टिविस्ट ने बीके गुप्ता ने शुरू किया था। आरोप है कि जांच कई स्तरों पर प्रभावित हुई। उसके बाद अंत में जब मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजी गयी तो मानवाधिकार आयोग ने सीबीसीआईडी आगरा को मामले की जांच के आदेश दिए। आरोप है कि नगर निगम के किराया प्रभारी ने सीबीसीआईडी के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर नागेन्द्र शर्मा को पॉल होटल से संबंधित जो फाइलें मांगी गयी थीं, वो मुहैय्या नहीं करायीं। लेकिन इसके बाद भी सीबीसीआईजी ने अपनी जांच के आधार पर चार्जशीट फाइल कर दी है। अब इस केस का स्टेटस कोर्ट में सुनवाई तक जा पहुंचा है। मामले की शिकायत करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट की मानें तो शीघ्र ही होटल अल करीम को लेकर भी सीबीसीआईडी चार्जशीट दायर करने जा रही हे। जो चार्जशीट दाखिल की गयी है उसमें आरोपियों में यूसुफ अली, गुलफाम, शमीम मलिक, शबनम, सुहेब सुहेल, नीलम नागपाल, प्रदीप नागपाल, प्रदीप जैन, शैल्जा,राशिद मलिक उर्फ राशिद, त्रिलोक जैन, कवंर जहां, शाहरूख मलिक, जावेद मलिक, आविद, नूरूद्दीन, समीना, कलवा मलिक, नफीस, हफीजुद्दीन, पूजा जैन, महबूब अली, सोनू कालू, मोहम्मद आजम भी शामिल हैं।
Leave a comment