Home मेरठ संघ के तत्वावधान में डा. अंबेडकर की मनायी जयंती
मेरठ

संघ के तत्वावधान में डा. अंबेडकर की मनायी जयंती

संघ के तत्वावधान में डा. अंबेडकर की मनायी जयंती

Share
संघ के तत्वावधान में डा. अंबेडकर की मनायी जयंती
Share
मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सामाजिक समरसता गतिविधि के तत्वावधान में जारवीर मंदिर, रोशनपुर डॉरली में तक भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा डॉ अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वल कर किया। डॉ. अंबेडकर के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सदगुरु रविदास विश्व महापीठ के क्षेत्रीय महामंत्री विनोद जाटव न कहा कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर ने देश के विभाजन का विरोध किया था, किंतु विभाजन ना रुकने की स्थिति में उन्होंने यह स्पष्ट किया कि विभाजन के आधार को पूरी तरह लागू किया जाना चाहिए। डॉ. अंबेडकर ने महिलाओं को समान मतदान अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ प्रांत के सामाजिक समरसता के सहसंयोजक अनिल जी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के जीवन को समग्रता से पढ़ना और समझना आवश्यक है। उनके व्यक्तित्व निर्माण में उनके गुरुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने भीमराव को डॉ. भीमराव अंबेडकर बनाया। कार्यक्रम के अध्यक्ष वेद प्रकाश ने कहा कि बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में समरसता और समानता स्थापित करने का आह्वान किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला-पुरुषों एवं बालकों का आभार व्यक्त किया। संचालन प्रचार प्रमुख सुनील कुमार सिंह ने किया।  इस अवसर पर महानगर धर्म जागरण संयोजक संजीव मांगलिक, मेरठ विभाग के सामाजिक समरसता सहसंयोजक प्रमोद शर्मा, मेरठ महानगर पश्चिम के सामाजिक समरसता संयोजक सुधीर सिरोही, सामाजिक समरसता के भाग एक के संयोजक श्रीपाल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 6 =

Related Articles