Home उत्तराखंड प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ जनआक्रोश, एक्सेल हॉल चौक पर सरकार का पुतला दहन
उत्तराखंडदेहरादून

प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ जनआक्रोश, एक्सेल हॉल चौक पर सरकार का पुतला दहन

Share
Share

संजय कुमार के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन, सरकार पर लापरवाही और निष्क्रियता के गंभीर आरोप

विक्रम श्रीवास्तव

देहरादून  उत्तराखंड में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में आज एक्सेल हॉल चौक पर सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। संजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में हत्या, लूट, गोलीबारी और सड़क दुर्घटनाओं जैसी घटनाएं रोजाना हो रही हैं, जिससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। इसके बावजूद सरकार और प्रशासन पूरी तरह मूकदर्शक बने हुए हैं और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
वक्ताओं ने कहा कि शहर में देर रात तक रेस्टोरेंट और बार खुले रहते हैं, जहां खुलेआम शराब परोसी जाती है। नशे में धुत युवा सड़कों पर वाहन चलाते हैं, जिससे “ड्रिंक एंड ड्राइव” जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र ही कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए सख्त कदम नहीं उठाती, तो आने वाले दिनों में और बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर उपस्थित प्रमुख लोग:
विरेन्द्र पोखरियाल, लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, संजय थापा, विरेन्द्र बिष्ट (पार्षद), अर्जुन सोनकर (पार्षद), सोम प्रकाश वाल्मीकि, मोहन कुमार काला, शरीफ अहमद बेग, गुलशन, कैलाश वाल्मीकि, आशीष देसाई, शुभम चंद, मनमोहन शर्मा, विकास नेगी, रितेश क्षेत्री, पियुष जोशी, विनीत सिंह, नितीन रावत, मोहम्मद फैसल, केतन चंचल, भूपेश कुमार, राम कुमार, महेश भट्ट, सुमित कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
प्रदर्शन के अंत में सरकार से मांग की गई कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को तत्काल सुदृढ़ किया जाए, अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाए और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =