Home उत्तराखंड आपदा सुरक्षा के लिए 34 करोड़ रुपये की मंजूरी, नदियों की ड्रेजिंग के लिए SOP जल्द जारी
उत्तराखंडदेहरादून

आपदा सुरक्षा के लिए 34 करोड़ रुपये की मंजूरी, नदियों की ड्रेजिंग के लिए SOP जल्द जारी

Share
Share
सौरव तोमर 
देहरादून। मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में  राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) एवं  राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDMF) के तहत आए प्रस्तावों पर चर्चा करने के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक  हुई। बैठक में लगभग 34 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति सहित कई बाढ़‑सुरक्षा, भू‑स्खलन व जल‑भराव रोकथाम के प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी दी गई।मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि जिलों से आने वाले प्रस्ताव जिला स्तरीय समिति की सिफारिश  और जिलाधिकारी  के माध्यम से ही समिति के समक्ष प्रस्तुत हों। साथ ही, उन्होंने  सिंचाई विभाग को नदियों में ड्रेजिंग एवं माइनिंग  की एकीकृत एसओपी (SOP) तुरंत जारी करने के निर्देश दिए। बाढ़‑सुरक्षा से जुड़े कार्यों को सिंचाई विभाग की टेक्निकल एडवाइज़री कमेटी (TAC)  द्वारा अपनाने के बाद ही मंजूरी देने पर जोर दिया गया।
मंजूर प्रमुख योजनाएं (लागत सहित)
नैनीताल: भू‑स्खलन से चार्टन लॉज सुरक्षा – 699.98 लाख रुपये
– पिथौरागढ़: खोटिला लैंड, घटधार, धारचुला – 3840.78 लाख रुपये
– हरिद्वार: मनसा देवी हिल बाईपास का ड्रेनेज व भू‑स्खलन नियंत्रण – 4124.83 लाख रुपये।
– अल्मोड़ा: दुधौली बैण्ड से पंचायत घर मोटर मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य – 34.75 लाख रुपये।
– उत्तरकाषी: धराली झुला पुल, पुरोला पर टैक्सी स्टैंड के ऊपर भू‑स्खलन नियंत्रण, हर्षिल‑मुखवा मोटर मार्ग – कुल 747.50 लाख रुपये की लागत।
– सितारगंज: बैगुल नदी के दक्षिण (रूदपुर, बीसर्क्वाटर) पार्श्व की बाढ़‑सुरक्षा – 295.15 लाख रुपये।
– जसपुर:फीका नदी से ग्राम हजीरों की सुरक्षा‑दीवार – 419.82 लाख रुपये।
– नैनीताल (कौशल्यापुरी): जल‑भराव समाधान – 84.77 लाख रुपये रामनगर:  कानियॉट, हिम्मतपुर डोटियाल – 112.15 लाख रुपये
– देहरादून:
– रायपुर‑डिफेंस कालोनी‑जोगीवाला‑बद्रीपुर बाढ़ सुरक्षा – 460.45 लाख रुपये।
– दुल्हनी नदी‑डोईवाला क्षेत्रों में सुरक्षा – 412.70 लाख रुपये।
– कैंट‑टोंस नदी बायां पट, स्वर्गाश्रम‑गोशाला – 186.28 लाख रुपये।
– सहसपुर‑टोंस बायां पट, जलवायु टावर – 88.36 लाख रुपये।
कुल मिलाकर 34.00 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि आवंटन के प्रस्तावों को भी इसी मंजूरी में शामिल किया गया। बैठक में सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, सचिव  विनोद कुमार सुमन और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − two =

Recent Comments

No comments to show.