मेरठ/कैंट बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के सापेक्ष आज कैंट विधायक अमित अग्रवाल और कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य डा. सतीश शर्मा ने संकरे पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। मिस्टर टॉक के सामने स्थित यह पुल ब्रिटिश काल है, लेकिन वर्तमान में यातायात का जबरदस्त प्रेशर होने की वजह से यह पुल यातायात के लिहाज से छोटा पड़ रहा है। कैंट बोर्ड की पिछली बैठक में विधायक अमित अग्रवाल ने ही इस मामल ेको उठाया था और इस पुल को चौड़ा किए जाने को लेकर सैद्धांतिक रूप से सहमति बन गयी थी।। उसीक्रम में आज विधायक व बोर्ड सदस्य यहां पहुंचे थे। उन्होंने यहां का निरीक्षण किया। इस पुल के आसपास ओल्ड ग्रांट के तमाम बंगलों में कार गैराज खुल गए हैं। इन गैराजों पर आने वाली गाड़ियां रोड पर खड़ी होती हैं। रोड पर खड़ी होने वाली इन गाड़ियों की वजह से आसपास के इलाके में जाम रहता है। एक तो पुल का संकरा होना उस पर यहां जाम लगा रहना इससे तमाम समस्याएं पैदा हो रही हैं।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यह पुल लंबे समय से क्षेत्रवासियों के लिए आवागमन में असुविधा एवं जाम की समस्या का प्रमुख कारण बना हुआ है। बढ़ते यातायात को देखते हुए पुल का चौड़ीकरण अत्यंत आवश्यक है। कैंट विधायक ने इस अवसर पर क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण समस्या को प्राथमिकता के साथ उठाए जाने की बात कही गई, ताकि आमजन को भविष्य में सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि जनहित के मुद्दों को गंभीरता से उठाते हुए क्षेत्र के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Leave a comment