गणवेश में स्वयंसेवकों ने लिया भाग, एकल गीत, गण गीत के पश्चात शस्त्र पूजन, मुख्य वक्ता द्वारा संघ के विचार
मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक, संघ, मेरठ महानगर द्वारा 120 स्थानों पर विजयदशमी कार्यक्रम किये गए, जिसमें 10000 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। महानगर में होने वाले सभी कार्यक्रमों में पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, सभी कार्यक्रमों में सर्वप्रथम एकल गीत, गण गीत के पश्चात शस्त्र पूजन किया गया, शस्त्र पूजन के बाद मुख्य वक्ता द्वारा संघ के विचार के विषय में बताया गया, बाद में पूर्ण गणवेश में क्षेत्र में पथ संचलन निकाला गया, विभिन्न क्षेत्रों में निकले इन पथ संचलन में छोटे बच्चे, तरुण स्वयंसेवक,और वृद्ध सभी कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे, क्षेत्र वासियों द्वारा नगरों में इन पथ संचलन का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।
सहसंघचालक डॉक्टर नरेंद्र तनेजा का बौद्धिक
शास्त्री नगर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सहसंघचालक डॉक्टर नरेंद्र तनेजा ने कहा कि संघ संस्थापक डॉ हेडगेवार ने देश की स्वतंत्रता के लिए सभी प्रकार के क्रांतिकारियों के साथ काम किया। कलकत्ता में डॉक्टरी की पढ़ाई करते समय अनुशीलन समिति की क्रांतिकारी गतिविधियों में भाग लिया तो नागपुर में कांग्रेस के नेतृत्व में स्वतंत्रता के सभी अभियानों में भाग लिया। 1921 और 1930 में जेल भी गए लेकिन आजादी के बाद फिर से गुलाम न हों इसके लिए चिंतन भी किया। इस चिंतन में ही विचार किया कि हिन्दू समाज की कमजोरी ही गुलामी का कारण है और भविष्य में गुलाम न हों इसकी गारंटी है हिन्दू समाज की संगठित शक्ति। हिंदू समाज के सभी मतभेद एवं दोषों को दूर कर समरस, संगठित एवं देश, समाज,संस्कृति के लिए समर्पित कार्यकर्ता निर्माण की पद्धति दी- शाखा। इस शाखा पद्धति से तैयार स्वयंसेवको के परिश्रम और समर्पण से पूरे भारत में हिंदू समाज को संगठित करने और लाखों स्थान पर सेवा के कार्य कर रहा है,
1925 मे विजय दशमी के दिन डॉक्टर हेडगेवार ने 36 वर्ष की आयु में अपने से भी काफी कम आयु के 17 लोगों के बीच घोषणा की कि हम आज संघ बनाते हैं जो हिंदू एकजुटता भूल चुका था उसको जागृत करने लिए नागपुर के मोहिते बाड़ा में एक शाखा शुरू हुई थी और आज के दिन ऐसे 80,000 कार्यक्रम देश भर में चल रहे हैं, संघ का जो विचार पहले दिन था आज भी वही विचार है, और उसी के साथ आगे बढ़ते हुए जहां 50 वर्ष पूर्व पूरे शहर में 150 स्वयंसेवकों का ऐसा एक ही कार्यक्रम होता था वही पूरे शहर में आज ऐसे 120 कार्यक्रम चल रहे हैं।
इनका बौद्धिक
महानगर में हुए विभिन्न कार्यक्रमो में प्रान्त बौद्धिक प्रमुख कृष्ण कुमार,सह विभाग संघचालक विनोद भारतीय, विभाग कार्यवाह अवनीश कुमार का भी बौद्धिक रहा।
Leave a comment