Home मेरठ खेल महोत्सव का समापन मेजर ध्यानचंद को समर्पित
मेरठ

खेल महोत्सव का समापन मेजर ध्यानचंद को समर्पित

खेल महोत्सव का समापन मेजर ध्यानचंद को समर्पित

Share
खेल महोत्सव का समापन मेजर ध्यानचंद को समर्पित
Share

खेल महोत्सव मेजर ध्यानचंद का स्मरण है- डा. सोमेन्द्र तोमर, बच्चा दौड़ता है तो पूरे जिले का भविष्य दौड़ता है – विवेक रस्तोगी

मेरठ। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में पंख हौंसलों की उड़ान संस्था के तत्वावधान में चल रहे जनपद स्तरीय खेल महोत्सव-2026 का समापन एवं सम्मान समारोह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सोमेन्द्र तोमर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने हमें सिखाया कि संसाधन नहीं, संकल्प बड़ा होता है। पंख संस्था का यह प्रयास केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नशा मुक्त युवा और फिट भारत का अभियान है। प्रदेश सरकार हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी के साथ खड़ी है। कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि जब गांव का बच्चा ट्रैक पर दौड़ता है, तो वह अकेला नहीं दौड़ता, पूरे जिले का भविष्य दौड़ता है। पंख संस्था ने खेल को उत्सव बना दिया है। जिन राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान हो रहा है, वही कल के बच्चों के लिए प्रेरणा बनेंगे। भाजपा परिवार हमेशा खिलाड़ियों के हौंसलों को पंख देगा। कार्यक्रम में महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि जो काम सरकारी विभाग नहीं कर पाते हैं वो काम पंख होसलों की उड़ान संस्था ने कर दिखाया है लगातार डेढ माह तक 25 खेल गतिविधियों का आयोजन और भव्य सम्मान समारोह नि:संदेह प्रशंसनीय है। कोपरेटिव बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा ने कहा कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के पंख हौसलों की उड़ान संस्था के द्वारा बहुत सुन्दर कार्य किया जा रहा है। मुख्य संरक्षक डॉ. जेवी चिकारा, वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि मैं एक डॉक्टर के रूप में मैं कहता हूँ दवा से ज्यादा असरदार है खेल। जो बच्चा मैदान में पसीना बहाता है, वह अस्पताल से दूर रहता है। भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा ने कहा कि दिव्य और भव्य आयोजन के लिए पंख होसलों की उड़ान संस्था की अध्यक्ष भावना शर्मा और उनकी टीम को बधाई दी। भावना शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, पंख हौंसलों की उड़ान संस्था ने कहा कि हमने यह संस्था इसीलिए बनाई ताकि किसी बेटी का हौंसला पंख के बिना न रह जाए। इस महोत्सव में 2000 से ज्यादा बच्चे जीते हैं, लेकिन हारा कोई नहीं। समारोह को राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, का पूर्ण सानिध्य प्राप्त हुआ उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित होकर शुभकामनाएं दीं।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती वीना वाधवा पूर्व उपाध्यक्ष केंट वोर्ड, रंगमंच कर्मी मनमोहन भल्ला, प्रांत संयोजक बजरंग दल निमेष वशिष्ठ, बलराज डूंगर एवं संरक्षक मुकन्द वल्लभ शर्मा, विपिन भड़ाना, दीपशिखा, ज्योति, सिंथिया हावर्ट, जय प्रकाश खो खो और कबड्डी कोच, श्री पवन त्यागी, पराग त्यागी, नितिन अग्रवाल, खेल निदेशक अशोक त्रिपाठी, डी बी कपिल,राजेश निगम, गुड्डू गगोल सदस्य जिला पंचायत, ललित मोरल, मोहन गूर्जर, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =

Related Articles

ना लाइसेंस ना फायर NOC विस्फोट के मुहाने पर सूरजकुंड इलाका

ना लाइसेंस ना फायर NOC विस्फोट के मुहाने पर सूरजकुंड इलाका

कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट से कम नहीं फैसला

कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट से कम नहीं फैसला

शहीद की विधवा मामले में हाईकोर्ट से नोटिस

शहीद की विधवा मामले में हाईकोर्ट से नोटिस

राशन की दुकानों पर घटिया सामग्री DSO को ज्ञापन

राशन की दुकानों पर घटिया सामग्री DSO को ज्ञापन