Home मेरठ राशन की दुकानों पर घटिया सामग्री DSO को ज्ञापन
मेरठ

राशन की दुकानों पर घटिया सामग्री DSO को ज्ञापन

राशन की दुकानों पर घटिया सामग्री DSO को ज्ञापन

Share
राशन की दुकानों पर घटिया सामग्री DSO को ज्ञापन
Share

राशन माफियाओं के विरुद्ध जिला पूर्ति अधिकारी से मिला भाकियू इंडिया का प्रतिनिधिमंडल सौंपा ज्ञापन

मेरठ। राशन माफियाओं के विरुद्ध मुद्दों को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी से मिला भाकियू इंडिया का प्रतिनिधिमंडल सौंपा ज्ञापन तथा जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई ना किए जाने पर शीघ्र ही बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। भारतीय किसान यूनियन इंडिया का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तितौरिया के नेतृत्व में विनय कुमार जिला पूर्ति अधिकारी से मिला।

उपभोक्ताओं को घटिया सामग्री

प्रतिनिधिमंडल ने उन्हे राशन माफियाओं द्वारा गरीब राशन कार्ड धारकों को कानपुर की काशी विश्वनाथ इण्डस्ट्रीज़ का घटिया क्वालिटी का सामान जबरदस्ती 100रु0 में खरीदने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। पिछले महीने जबरदस्ती दिए गए सामान में एक्सपायर मीट मसाला व धनिया पाउडर बिकवाया गया और जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा इस पर मौन समर्थन देने का विरोध किया गया। राशन कार्ड धारकों द्वारा बार-बार शिकायत किये जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। राशन माफियाओं के साथ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी इस गोरख धंधे में पार्टनर होने की बात भी उन्हें बताई गई। इसी कारण गरीब जनता की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। राशन डीलर न होते हुए भी राशन माफिया विभाग में सक्रिय है और अधिकारियों से सांठ गांठ के कारण अपने अनैतिक कार्य कराते है। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि यह सामान खरीदना कार्ड धारक की इच्छा पर है यदि वह नहीं चाहता तो यह सामान लेने से मना कर सकता है। उन्होने यह भी आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही सस्ती गल्ले की दुकानों पर इस सम्बन्धी बोर्ड लगवाने के निर्देश सभी दुकानदारों को दिये जायेंगें। प्रतिनिधि मंडल ने चेताया कि यदि इस कम्पनी का घटिया सामान बिकना बंद नहीं कराया गया तो जल्द ही यूनियन द्वारा गरीब राशन कार्ड धारकों के हित में जिला पूर्ति कार्यालय में डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन चलाया जायेगा।

ये रहे मौजूद

प्रतिनिध मंडल में आदेश राठी, संजीव गुप्ता, सरदार अमनदीप सिंह, हाजी इमरान त्यागी, दीपंाशु तितौरिया, काशिफ मंसूरी, रहीस अल्वी, विनोद गुर्जर, महेश, आसमां परवीन, जितेन्द्र महारिया आदि मुख्य रुप से शामिल रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 4 =

Related Articles

कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट से कम नहीं फैसला

कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट से कम नहीं फैसला

शहीद की विधवा मामले में हाईकोर्ट से नोटिस

शहीद की विधवा मामले में हाईकोर्ट से नोटिस

शिवसेना ने निकाली श्री दुर्गा माता दौड़

शिवसेना ने निकाली श्री दुर्गा माता दौड़

डीएम से मिलने से रोका तो उखाड़े बेरिकेटस

डीएम से मिलने से रोका तो उखाड़े बेरिकेटस