कार्यकर्ताओं को बताया संगठन की जमीनी ताकत, जनता के बीच जाकर उनके मुद्दे उठाने के दिए गए निर्देश
मेरठ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उत्तर प्रदेश पश्चिमी जोन के सह-प्रभारी तथा पूर्व विधायक संजीव आर्य के प्रथम मेरठ आगमन पर आज अपार चैंबर, बच्चा पार्क, मेरठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने किया।
जनता के मन की बात
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री संजीव आर्य ने कहा कि “आज देश बदलाव के दौर से गुजर रहा है। पिछले 12 वर्षों से देश की जनता केवल ‘मन की बात’ सुन रही है, लेकिन अब देश की जनता अपने मन की बात कहना चाहती है। जनता के सवालों, युवाओं के भविष्य, किसानों की समस्याओं, महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय के मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम कांग्रेस करेगी।” उन्होंने कहा कि “2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं होगा, बल्कि यह प्रदेश के भविष्य, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की दिशा तय करने वाला चुनाव होगा। बदलाव की शुरुआत उत्तर प्रदेश से होने जा रही है और इस बदलाव की मजबूत नींव कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने संघर्ष और मेहनत से रखेंगे।”
संगठन की समीक्षा
आर्य ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। हमें गांव-गांव, बूथ-बूथ और घर-घर जाकर आम जनता से संवाद करना होगा। जनता की समस्याओं को सुनना होगा और उनके संघर्ष में उनके साथ खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस केवल चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि देश की आजादी से लेकर संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाली पार्टी है। आज देश को ऐसी राजनीति की जरूरत है जो नफरत नहीं, भाईचारा पैदा करे और लोगों को बांटे नहीं बल्कि जोड़े।”
निराश ना हों उम्मीद रखें कायम
उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि “हमें निराश होने की जरूरत नहीं है। इतिहास गवाह है कि जब कांग्रेस का कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में उतरता है तो बड़े से बड़ा राजनीतिक बदलाव संभव होता है। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से संगठन को मजबूत करना है और हर कांग्रेस कार्यकर्ता को परिवर्तन का सिपाही बनकर जनता के बीच जाना है।” संजीव आर्य ने अलग अलग मिलकर सभी कार्यकर्ताओ, से संगठन,चुनाव, सहित अन्य अनेक सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री संजीव आर्य का मेरठ आगमन पर जोरदार स्वागत किया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डॉ. यूसुफ कुरैशी, आदित्य शर्मा, अवनीश काजल, जाहिद अंसारी, नसीम कुरैशी, धूम सिंह गुर्जर, चौधरी यशपाल सिंह, योगी जाटव, मनजीत सिंह कोछड़, हेमचंद ठेकेदार, अभिमन्यु त्यागी, हेमंत प्रधान, मनिंदर सूद वाल्मीकि, कामेश रतन, बदर महमूद, डॉ. जफरुल्लाह, विक्रांत वशिष्ठ, अरुण त्यागी, शक्ति सिंह, राहुल जड़ोदिया, रॉबिन नाथ गोलू, संजय कटारिया, रविंद्र सिंह, तेजपाल डाबका, रोहित जाखड़, अरुण कौशिक, विजय चिकारा, मुगिस जिलानी, पूनम पंडित, सपना सोम, बबली देवी, रीना शर्मा, बबीता गुर्जर, सुनीता मंडल, अविनाश पवार, अमित नगर, प्रवीण कुमार, हरिओम त्यागी, गजे सिंह जाटव, जोगिंदर सिंह, रवि कुमार सागर, पंडित सत्य प्रकाश शर्मा, चौधरी शमसुद्दीन, सैयद रियादुद्दीन, सलीमुद्दीन शाह, ठाकुर तेजवीर सिंह, सलीम पठान, शहजाद यूसुफ, शाहरुख प्रधान, नवीन गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Leave a comment