Home Delhi चिराग पासवान ने झाड़ा स्वतंत्र भारद्वाज से पल्ला
Delhi

चिराग पासवान ने झाड़ा स्वतंत्र भारद्वाज से पल्ला

चिराग पासवान ने झाड़ा स्वतंत्र भारद्वाज से पल्ला

Share
चिराग पासवान ने झाड़ा स्वतंत्र भारद्वाज से पल्ला
Share

दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से लिया स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में, शीघ्र दायर की जाएगी चार्जशीट

नई दिल्ली। पोडकास्ट पर आपत्तिजनक बात करने को लेकर दिल्ली पुलिस के शिकंजे में पहुंचे स्वतंत्र भारद्वाज से कोई जानकारी होने की बात से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफ इंकार किया ह। उन्होंने स्वतंत्र की तमाम बातों को ना केवल खारिज कर दिया बल्कि उन्होंने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। चिराग पासवान ने कहा कि राजनीतिक जीवन में नेताओं का कई लोगों से मिलना-जुलना सामान्य बात है। लेकिन किसी से मुलाकात का यह मतलब नहीं कि वह नेता का करीबी या व्यक्तिगत परिचित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वतंत्र भारद्वाज का उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानने का दावा सही नहीं है। चिराग ने कहा कि वीडियो में उनके अलावा दूसरे नेताओं के नाम का भी इस्तेमाल किया गया है।

चिराग ने जताई नाराजगी

वायरल वीडियो को लेकर भारद्वाज पर निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट करने की बात कहने और राजनीतिक संपर्कों के कारण पुलिस कार्रवाई से बचने का दावा करने के आरोप हैं। चिराग ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली बात सार्वजनिक रूप से कही जाती है और कार्रवाई नहीं होती तो समाज में गलत संदेश जाता है।

निशु आजाद के परिवार के साथ चिराग

चिराग पासवान ने कहा कि वह और उनकी पार्टी निशु आजाद और उसके परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की। साथ ही आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही।

स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ीं मुश्किलें

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमले के आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से पकड़ लिया/हिरासत में ले लिया है। स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उसने दावा किया था कि उसने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता का सिर फोड़ दिया था और वह खुलेआम घूम रहा है। दिल्ली पुलिस ने पहले उसे नोटिस देकर पूछताछ की थी, और अब वायरल बयान के बाद उसे बुलंदशहर से दबोच लिया गया है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में चोटें मामूली (कड़े से लगी चोट) बताई गई हैं और जल्द ही अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। हालांकि स्वतंत्र भारद्वाज ने पॉडकास्ट में माना की उसने वार किया जिससे सिर में चोटें आयीं।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + one =

Related Articles

भाजपा अपने सौ से ज्यादा विधायकों का कटेगी टिकट

भाजपा अपने सौ से ज्यादा विधायकों का कटेगी टिकट

जब जीडीपी बम बम तो भाजपा में जश्न क्यों नहीं

जब जीडीपी बम बम तो भाजपा में जश्न क्यों नहीं

बचाव की मुद्रा में दिल्ली पुलिस और भाजपा

बचाव की मुद्रा में दिल्ली पुलिस और भाजपा

खुद को मेनस्ट्रीम कहने वालों ने खबर ही कर दी गायब

खुद को मेनस्ट्रीम कहने वालों ने खबर ही कर दी गायब