Home Delhi जब जीडीपी बम बम तो भाजपा में जश्न क्यों नहीं
Delhi

जब जीडीपी बम बम तो भाजपा में जश्न क्यों नहीं

जब जीडीपी बम बम तो भाजपा में जश्न क्यों नहीं

Share
जब जीडीपी बम बम तो भाजपा में जश्न क्यों नहीं
Share

जीडीपी को लेकर जो आंकड़े भाजपा पेश कर रही है उनको पूर्व वित्त सचिव समेत कई अर्थशास्त्रियों ने एक सिरे से किया खारिज

नई दिल्ली। बकौल पीएम मोदी GDP 7.8% फिर भी भारतीय जनता पार्टी जश्न से मनाने का साहस क्यों नहीं दिखा पा रही है यह सवाल पूछा जा रहा है।चालू वित्त वर्ष (2026-27) की पहली तिमाही में 7.8% की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर आने के बाद भी भाजपा और केंद्र सरकार पूरी तरह जश्न मनाने के बजाय राजनीतिक रूप से बचाव और पलटवार की मुद्रा में है। इसका मुख्य कारण पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग के दावे और विपक्ष द्वारा आंकड़ों की गणना (मेथोडोलॉजी) पर उठाए गए गंभीर सवाल हैं। अर्थशास्त्रियों (जैसे प्रो. अरुण कुमार) का तर्क है कि जीडीपी के तिमाही आंकड़े केवल कॉर्पोरेट और औपचारिक क्षेत्र की वृद्धि दिखाते हैं। भारत का 94% श्रम बल असंगठित क्षेत्र में है, जो बेरोजगारी (Unemployment), महंगाई (Inflation) और असमानता (Unequal wealth) से जूझ रहा है। विपक्ष का सवाल है कि यदि विकास दर इतनी ही तेज है, तो देश की 80 करोड़ आबादी को मुफ्त राशन पर क्यों निर्भर रहना पड़ रहा है?

पूर्व वित्त सचिव ने लगाया पलीता

जीडीपी बमबम होने के दावों के बाद भी भाजपा का जश्न ना मनाने के पीछे वजह पूर्व वित्त सचिव का पलीता माना जा रहा है।पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने आरोप लगाया कि सरकार ने पिछले वर्ष (Q1 FY26) के जीडीपी अनुमान को ₹86.05 लाख करोड़ से घटाकर ₹80 लाख करोड़ कर दिया। उनका तर्क है कि इस 6 लाख करोड़ रुपये की कटौती (लोअर बेस) के कारण इस साल की वृद्धि दर कृत्रिम रूप से 7.8% दिखाई दे रही है, जबकि पुरानी सीरीज के हिसाब से वास्तविक विकास दर महज 2.6% या उसके आसपास होती।

बचाव की मुद्रा

सरकार और भाजपा प्रवक्ताओं का कहना है कि यह बदलाव जानबूझकर नहीं किया गया है, बल्कि जीडीपी का नया बेस ईयर (2022-23) लागू करने और ‘डबल डिफ्लेटर’ जैसी आधुनिक सांख्यिकीय पद्धतियों को अपनाने के कारण हुआ है। उनका तर्क है कि दो अलग-अलग सीरीज के आंकड़ों की सीधी तुलना करना गलत है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =

Related Articles

भाजपा अपने सौ से ज्यादा विधायकों का कटेगी टिकट

भाजपा अपने सौ से ज्यादा विधायकों का कटेगी टिकट

चिराग पासवान ने झाड़ा स्वतंत्र भारद्वाज से पल्ला

चिराग पासवान ने झाड़ा स्वतंत्र भारद्वाज से पल्ला

बचाव की मुद्रा में दिल्ली पुलिस और भाजपा

बचाव की मुद्रा में दिल्ली पुलिस और भाजपा

खुद को मेनस्ट्रीम कहने वालों ने खबर ही कर दी गायब

खुद को मेनस्ट्रीम कहने वालों ने खबर ही कर दी गायब