Home Delhi इजरायल को कब्रिस्तान मे तब्दील करने की धमकी
Delhi

इजरायल को कब्रिस्तान मे तब्दील करने की धमकी

इजरायल को कब्रिस्तान मे तब्दील करने की धमकी

Share
इजरायल को कब्रिस्तान मे तब्दील करने की धमकी
Share

भारी हमले दिए रोकते हुए लेबनान पर दोबारा हमलों पर इजरायल को कबिस्तान बना देने की दी धमकी, डोनाल्ड ट्रंप का ईरान व इजरायल पर हमले ना करने का आग्रह

नई दिल्ली। लेबनान पर हमलों से नाराज ईरान के इजरायल पर भारी हमलों के बाद दुनिया भर में मची अफरा-तफरी के बाद फिलहाल ईरान ने इजरायल पर अपने मिसाइल हमले रोक दिए हैं। वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान व इजरायल से एक दूसरे पर हमले ना करने का आग्रह किया है। इजरायल ने केवल लेबनान पर ही हमले नहीं किए बल्कि ईरान पर भी हमले किए। इसके बाद ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने इजरायल और मिडिल ईस्ट में अमेरिका के दूसरे मित्र देशों पर बड़े हमले बोले। ईरानी मिसाइलों के टारगेट पर सबसे ज्यादा इजरायली शहर रहे। घातक मिसाइलें ईरान ने फायर कीं। माना जा रहा है कि ईरानी मिसाइलों के हमलों के बाद ही नेतन्याहू ने ईरान को रोकने के लिए डोनाल्ड ट्रंप से आग्रह किया। ईरान के सशस्त्र बलों ने इजरायल के खिलाफ सैन्य अभियानों की समाप्ति की घोषणा की है, लेकिन चेतावनी दी है कि  यदि इजरायल लेबनान या उसके क्षेत्र पर हमले फिर से शुरू करता है तो और भी भयंकर ओर करारा जवाब दिया जाएगा।इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद जवाबी हमले हुए हैं, जिनमें तेहरान, तब्रीज़ और इस्फ़हान में विस्फोटों की खबरें आई हैं, क्योंकि इजरायल द्वारा लेबनान की राजधानी के दक्षिणी उपनगरों पर हमलों के बाद भारी तनाव बढ़ गया था।

इजरायल पर मिसाइलों की बारिश

बेरुत पर हुए हमलों के बाद ईरान ने उत्तरी इजरायल पर घातक मिसाइलों की बारिश कर दी और इजरायल पर बार-बार युद्ध विराम के समझौतें के उल्लंघन का आरोप लगाया। ईरान के इजरायल के इन ताजा हमलों के बाद मिडिल ईस्ट मे अमेरिका के मित्र देशों में दहशत देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजरायल और ईरान दोनों से तुरंत गोलीबारी रोकने का आह्वान किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + nine =

Related Articles

इंडिया ब्लॉक की बैठक 23 दल हुए शामिल

इंडिया ब्लॉक की बैठक 23 दल हुए शामिल

बातचीत के बजाए आग उगल रहे ईरानी फौजी अफसर

बातचीत के बजाए आग उगल रहे ईरानी फौजी अफसर

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं रैली

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं रैली

अमेरिका ने ईरान के मिसाइल दागने की बात मानी

अमेरिका ने ईरान के मिसाइल दागने की बात मानी