Home मेरठ कैंट मुख्य डाकघर में पौधारोपण किया
मेरठ

कैंट मुख्य डाकघर में पौधारोपण किया

कैंट स्थित मुख्य डाकघर में पौधारोपण किया

Share
Share
मेरठ। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक उन्मूलन संस्था कांति देवी फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को कैंट स्थित मुख्य डाकघर में पौधारोपण किया गया। इसी के साथ ही 6 माह तक चलने वाले पौधारोपण अभियान की भी शुरुआत की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर आरसी राणा ने की जबकि मुख्य अतिथि समाजसेवी सरदार सरबजीत सिंह कपूर रहे। इस अवसर पर केडी फाउंडेशन की अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी, पोस्ट ऑफिस कंप्यूटर इंचार्ज अंकित त्यागी और भंडार अधीक्षक अंशुल सांगवान ने 10 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बता दें कि यह अभियान अक्टूबर तक चलेगा।उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर केडीएफ द्वारा ‘एक पेड़ मां के नामÓ भी लगवाया गया। सरदार सरबजीत सिंह कपूर व सीनियर पोस्ट मास्टर आरसी राणा ने कहा कि ‘एक पेड़ सौ पुत्रों के सामान है और यही प्रकृति का सम्मान भी है। एडवोकेट हिना रस्तोगी ने पर्यावरण दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पंकज कुमार, प्रशांत चौधरी, वीरेंद्र वर्मा, पुलकित कुमार और विकास गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।  
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =

Related Articles

सीएम योगी के 54वें जन्म दिन पर कई कार्यक्रम

सीएम योगी के 54वें जन्म दिन पर कई कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाकियू इण्डिया ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाकियू इण्डिया ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस-रैपिड यात्रियों को बताया पर्यावरण का महत्व

विश्व पर्यावरण दिवस-रैपिड यात्रियों को बताया पर्यावरण का महत्व

55 लाख लेने के बाद भी घटिया निर्माण सामग्री

55 लाख लेने के बाद भी घटिया निर्माण सामग्री