Home मेरठ सीएम योगी के 54वें जन्म दिन पर कई कार्यक्रम
मेरठ

सीएम योगी के 54वें जन्म दिन पर कई कार्यक्रम

सीएम योगी के 54वें जन्म दिन पर कई कार्यक्रम

Share
सीएम योगी के 54वें जन्म दिन पर कई कार्यक्रम
Share

मेरठ। सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्म दिन के मौके पर भाजपाइयों ने कई कार्यक्रम किए। केक काटकर और मिठाइयां बांटकर सीएम का जन्म दिन मनाया। सीएम योगी का जन्म दिन मनाने में भाजपा की महिला नेत्रियों भी पीछे नहीं रहीं। भाजपा नेत्री व कैंट बोर्ड की निवर्तमान उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने गरीबों को फल व कपड़े बांटकर सीएम का जन्म दिन मनाया। कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा ने लालकुर्ती स्थित कैंप कार्यालय पर मिठाइयां बांटीं।

विनीत अग्रवाल शारदा

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा के नेतृत्व में मेरठ के नई सड़क शास्त्री नगर स्थित भोलेश्वर मंदिर के पास 54 किलो मोतीचूर के लड्डुओं का वितरण आम जनमानस, व्यापारियों, मातृशक्ति एवं राहगीरों के बीच किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता आलोक शिशोदिया, नरेंद्र राष्ट्रवादी, उमेश अग्रवाल शारदा, अनिल अग्रवाल , धीरज गोयल ,मनोज गर्ग, परवीन अरोड़ा उमेश शारदा आदि भी शामिल रहे। श्री शारदा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ हिंदुत्व के प्रखर प्रहरी, राष्ट्रवाद के मजबूत स्तंभ और करोड़ों युवाओं की प्रेरणा हैं तथा उनके नेतृत्व में वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी पुन: प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाकर योगी आदित्यनाथ जी को तीसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 7 =

Related Articles

पसंद के स्कूल में तैनाती को हाईकोर्ट की ना

पसंद के स्कूल में तैनाती को हाईकोर्ट की ना

टीचर मांग रहे जनगणना कार्य का भुगतान

टीचर मांग रहे जनगणना कार्य का भुगतान

होटलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सघन चैकिंग

होटलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सघन चैकिंग

झमाझम बारिश के पानी में डूबी शहर की सड़कें

झमाझम बारिश के पानी में डूबी शहर की सड़कें