Home Uncategorized शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगरायुक्त सख्त
Uncategorized

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगरायुक्त सख्त

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगरायुक्त सख्त

Share
शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगरायुक्त सख्त
Share
मेरठ। महानगर में साफ-सफाई और पेयजलापूर्ति की व्यवस्था चरमा गई लगती है, क्योंकि मंगलवार को नगरायुक्त से मिलने जितने भी पार्षद नगर निगम स्थित उनके कक्ष में आए सभी की शिकायत उनके वार्ड में साफ सफाई और पानी की आपूिर्त को लेकर थी। जो शहर की घनी आबादी वाले मुस्लिम या मिली जुली आबादी से आने वाले तमाम पार्षदों ने साफ सफाई का इंतजमा माकूल ना होने की शिकायत की। जिस वक्त ये शिकायतें की जा रही थीं उस वक्त महानगर की सफाई सफाई का जिम्मा उठाने वाले नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमन सिंह अवाना और सीवर सफाई यानि नाले नालियों की सफाई के प्रभारी अपर नगरायुक्त पंकज यादव भी नगरायुक्त कक्ष में ही मौजूद थे। नगरायुक्त से पार्षदों से मिलने का सिलसिला था कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था। दोपहर के करीब तीन बजे का वक्त हो चुका था और शिकायतों का सिलसिला थम नहीं रहा था। ऐसा लगा रहा था मनों आज नगरायुक्त भी सोचकर बैठे हैं कि जब तक सभी की शिकायत नहीं सुन लेंगे तब तक कक्ष से उठेंगे नहीं। आज सभी की शिकायत दूर करने की ठाने बैठे थे।

वार्ड में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाए

तमाम पार्षद चाहते थे कि उनके वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। कुछ ने शिकायत की कि उनके वार्ड की जनसंख्या के अनुपात में जो सफाई कर्मचारी नगर निगम ने लगाए हैं वो बहुत कम हैं। कुछ का कहना था कि पुरूष सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी जाए क्योंकि महिला सफाई कर्मचारी केवल झाडू बुहारी कर सकती हैं बाकि कूडा कचरा उठाना फिजिकली उनके बूते से बाहर है। कुछ पार्षदों ने बताया कि उनके वार्ड के लिए जितने सफाई कर्मचारी आवंटित किए गए हैं उतने भी नहीं आ रहे हैं। भाजपा के एक पार्षद की शिकायत थी कि उनके वार्ड के एक सफाई कर्मचारी को नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सुपरवाइजर बना दिया है जब वह कर्मचारी सुपरवाइजर बना है तब से उसने काम करना बंद कर दिया है। एक तो उनके वार्ड में पहले से ही सफाई कर्मचारियों की संख्या कम है रही सही कसर एक कर्मचारी को सुपर वाइजर बना दिए जाने से पूरी कर दी गयी है क्योंकि जब से सुपरवाइजर बना है तब से काम नहीं कर रहा है।

त्यौहारों का रखो जरा ख्याल

नगरायुक्त से मिलने पहुंचे मुस्लिम व मिली जुली आबादी वाले पार्षदों ने नगरायुक्त से बकरा ईद के पर्व पर उनके वार्ड साफ सफाई का स्पेशल ड्राइव चलवाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि त्यौहार का मौका है यदि साफ सफाई करा दी जाए तो उससे लोग नगर निगम और सरकार दोनों का आभार जताएंगे और लोगों काे भी अच्छा लगेगा। कई पूर्व पार्षद जो सत्ताधारी दलों से जुड़े हैं वो भी पहुंचे। इनमें रालोद गफ्फार भी शामिल रहे। उन्होंने हापुड़ रोड समेत महानगर के मुस्लिल इलाकों में बकरा ईद पर सफाई का खास इंतजाम कराए जाने का आग्रह नगरायुक्त से किया। इसको लेकर नगरायुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सीवर प्रभारी अपर नगरायुक्त को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − 1 =

Related Articles

भाजपा ने किया MLC चुनाव के प्रत्याशियों का एलान

भाजपा ने किया MLC चुनाव के प्रत्याशियों का एलान

कमाई के चलते स्ट्रेट होर्मूज खोलने के मूड में नही ईरान

कमाई के चलते स्ट्रेट होर्मूज खोलने के मूड में नही ईरान

नगर निगम ने किए शहर के लोग डेंजरस स्ट्रीट डॉग के हवाले

नगर निगम ने किए शहर के लोग डेंजरस स्ट्रीट डॉग के हवाले

हंगामे के बाद वापस लौटी निगम की टीम

हंगामे के बाद वापस लौटी निगम की टीम