मेरठ। दुनिया में ईमानदार लोगों की ना तो कमी है ना और दुनिया में ईमानदारी भी अभी कायम है। ईमानदार लोगों की वजह से ही यह दुनिया थमी हुई है।बेगमपुल व्यापार संघ ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार अपने संगठन के सम्मानित सदस्य सनराइज ड्राई क्लीनर्स के कर्मचारी श्री राम उपाध्याय, विपिन चौहान, सुमित गेरा इकबाल, आदिल, आसिफ व दुकान मालिक रतन सहगल को ईमानदारी का परिचय देते हुए जो वर्तमान समय में भी ईमानदारी जिंदा है कि एक मिसाल पेश करी उसके लिए सभी को सम्मानित किया। सनराइज ड्राई क्लीनर्स की दुकान पर अनवर पुत्र आह्वान निवासी जाकिर कॉलोनी हापुड़ रोड ने एक कोट ड्राईक्लीन के लिए दिया था जिसकी जेब में 4500 रुपए नगद व दो सोने के टॉप रह गए थे।
जेब से मिली ज्वैलरी व कैश
कर्मचारी उपाध्याय व अन्य सभी कर्मचारियों ने जब ड्राईक्लीन करने से पहले देखा तो उसमें सामान बरामद हुआ । जिसका वर्तमान मूल्य लगभग 75000 है लेकिन इन गरीब कर्मचारियों ने इस महंगाई के युग में भी ईमानदारी की मिसाल पेश करी और अपना प्राप्त सारा सामान दुकान मालिक रतन सहगल को दे दिया । जिस पर दुकान मालिक ने भी ईमानदारी रखते हुए अनवर को फोन किया उनसे सारी तहकीकात करी फिर उनको माता जी सहित दुकान पर बुलाकर दोनों के सामने व बेगमपुर व्यापार संघ के महामंत्री पुनीत शर्मा के हाथ से उनका सामान उनको वापस दिया । कलयुग में भी ऐसे ईमानदार लोग मौजूद हैं यह इसका सटीक उदाहरण है।
इन्हें किया सम्मानित
आज बेगम पुल व्यापार संघ की ओर से सम्मानित करने वालो मे महामंत्री पुनीत शर्मा, कोशाअध्यक्ष अरुण रस्तोगी, मंत्री गौरव गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
Leave a comment