Home मेरठ IAS दिव्या का इस्तीफा क्या जिसकी पर्देदारी है
मेरठ

IAS दिव्या का इस्तीफा क्या जिसकी पर्देदारी है

IAS दिव्या का इस्तीफा क्या जिसकी पर्देदारी है

Share
IAS दिव्या का इस्तीफा क्या जिसकी पर्देदारी है
Share

आईएएस अफसर दिव्या मित्तल के इस्तीफे को लेकर उठ रहे हैं सवाल, प्रेशर या फिर वजह कोई और

मेरठ। मेरठ में जॉइंट मजिस्ट्रेट के पद से नौकरशाही में आने वालीं आईएएस अफसर ने दिव्या मित्तल पद छोड़ दिया है। उन्होंने बतौर एक प्रशासनिक अफसर सरकारी सेवा को अलविदा कह दिया है। वह संत कबीर नगर, मिर्ज़ापुर और देवरिया में डीएम और कलेक्टर के पद पर भी रहीं। इसी साल 6 मई से दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश सरकार में राजस्व विभाग की विशेष सचिव नियुक्त की गई थीं। करियर के शुरुआती दौर में गोंडा की चीफ़ डेवलपमेंट ऑफ़िसर भी रहीं। इसी साल 6 मई से दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश सरकार में राजस्व विभाग की विशेष सचिव नियुक्त की गई थीं। सवाल पूछा जा रहा है कि जब सब कुछ सही चल रहा था तो फिर इस्तीफे की वजह क्या है। अच्छी नौकरी मान सम्मान और इस्तीफा बात हजम नहीं हो पा रही है। या यह मान लिया जाए कि राजनीतिक पारी की शुरूआत कर सकती हैं।

एक्स पर किया इजहार

“आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए आईएएस से त्यागपत्र दे दिया है. साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बेंगलुरु से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी।” उन्होंने अपनी पोस्ट में निजी अनुभव और खुशियों से जुड़ी कई भावुक बातों का ज़िक्र किया है। लंदन से लौटने के मुद्दे पर उन्होंने लिखा, “मूर्ख थी जो सोचा था कि कुछ देने आयी हूँ। सच यह है कि सबसे ज़्यादा मैंने ही पाया, और वो कर्ज़ और भी बढ़ता गया. इतना प्यार, इतना सम्मान, इतना अपनापन मिला, कि मेरी झोली पूरी भर गयी।”

2013 बैच की आईएएस अफसर

साल 1983 में जन्मीं दिव्या मित्तल ने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग और फिर आईआईएम बेंगलुरु से मैनेजमैंट की पढ़ाई की है। उन्होंने पहले लंदन में भी काम किया है। वह साल 2013 बैच की आईएएस अफसर हैं। मसूरी में ट्रेनिंग के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में कई पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी सेवाओं की शुरूआत मेरठ से हुई, जहां उन्होंने बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेंट ज्वाइनिंग दी थी।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 5 =

Related Articles

गंगा कालोनी से पलायन से अफसर क्यों है बेखबर

गंगा कालोनी से पलायन से अफसर क्यों है बेखबर

शहर के “खुले नाले बने मौत के कुंए

शहर के "खुले नाले बने मौत के कुंए

नहीं पहुंच सके दलित महापंचायत में पहले ही कर लिया हाउस अरेस्ट

नहीं पहुंच सके दलित महापंचायत में पहले ही कर लिया हाउस अरेस्ट

IG ने लिया UPSSF के इंतजामों का जायजा

IG ने लिया UPSSF के इंतजामों का जायजा