मेरठ। संत देवाश्रम इंटर कॉलेज, लोहिया नगर में राष्ट्रीय महिला आयोग के अंतर्गत बेटियाँ फाउंडेशन के “तेरे मेरे सपने” मंथन
द्वारा पढ़ाई-करियर, संवाद-सम्मान और समझ, मजबूत रिश्तों की पहचान के लिए तैयार युवा छात्र छात्राओं के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ज़ेन जी को स्वस्थ रिश्ते, संवाद, स्किल, निर्णय लेने की क्षमता एंड फ्यूचर प्लानिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान चर्चा, ग्रुप डिस्कशन, क्विज, वॉल एक्टिविटी के माध्यम से विद्यार्थियों को सही और गलत व्यवहार की पहचान, पारिवारिक रिश्तों का महत्व तथा समझदारीपूर्ण निर्णय लेने की प्रेरणा दी गई। सेंटर नोडल अधिकारी कुसुम शर्मा जी ने कहा कि समझदारी से लिए गए फैसले बेहतर भविष्य बनाते हैं।” संस्था का उद्देश्य युवाओं को भावनात्मक रूप से मजबूत व जिम्मेदार युवा बनाना हैl
Leave a comment