नई दिल्ली। भारत ही नहीं दुनिया के क्रिकेट के भगवान विराट कोहली ने ऐसा क्या कह दिया जिससे बबंडर खड़ा हो गया और विराट के सामने सभी सफाई की मुद्रा में आ गए। दरअसल हुआ यह कि विराट को ऐसा लगा कि उन्हें शायद अहमियत नहीं दी जा रही है। इसके बाद उन्होंने जो कुछ कहा उससे बबंडर तो मचना ही था। आईपीएल फ़्रेंचाइज़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एक कार्यक्रम में विराट ने कहा “भारतीय टीम में अपनी जगह को लेकर मैं चीज़ों को और जटिल नहीं बनाना चाहता। अगर मुझे लगातार अपनी अहमियत साबित करना होगा, तो ऐसा माहौल मेरे लिए नहीं है।” उन्होंने साफ़ किया कि उन्हें अपनी अहमियत को लेकर बार-बार बदलती राय बिल्कुल पसंद नहीं है।
विराट कोहली के इस बयान के सामने आने के बाद अब सवाल पूछा जा रहा है कि बीसीसीआई या फिर टीम इंडिया में ऐसा कौन है जो विराट कोहली के बारे में अपनी राय बार-बार बदल रहा है। या फिर विराट में कितना क्रिकेट बाकि है, उसको लेकर राय जाहिर कर रहा है। देश ही नहीं दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी जानते हैं कि विराट कोहली जैसे क्रिकेटर सदियों में एक बार ही अवतरित होते हैं। इतना सब जानते हुए भी यदि उनके क्रिकेट को लेकर कोई नुकताचीनी करता है तो वह कम से कम क्रिकेट की समझ नहीं रखता है। दरअसल हुआ यह है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेल रहे विराट कोहली ने अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा ज़ाहिर की है।हालांकि उन्होंने कहा है कि ‘जहाँ उनकी अहमियत पर सवाल उठेंगे, वहाँ वह नहीं रहना नहीं चाहेंगे।’
आईपीएल में शानदार परफॉरमेंस
विराट कोहली आईपीएल के वर्तमान सीजन में आरसीबी की ओर से खेल रहे हैं और उनका प्रदर्शन वाकई लाजवाब है। तमाम लोग उनकी बेटिंग और फील्डिंग की तारीफ करते हैं। उनमें आज भी वही पहले जैसा जोश नजर आता है। फिटनेस की भी कोई कमी नहीं है। 37 साल के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के 12 मैचों में 53.77 की औसत से 484 रन बनाए हैं। विराट कोहली इस सीज़न में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज़ हैं। पहले नंबर हेनरिक क्लासेन (508 रन) और दूसरे स्थान पर साई सुदर्शन (501) हैं। लेकिन इसके बाद भी विराट को कमतर नहीं कोई बता सकता। लेकिन जो कुछ उन्होंने खुद को लेकर कहा उसको बाद सन्नाटा पसर गया है।
Leave a comment