Home मेरठ पेपर लीक के विरोध में जोरदार प्रदर्शन व हंगामा
मेरठ

पेपर लीक के विरोध में जोरदार प्रदर्शन व हंगामा

पेपर लीक के विरोध में जोरदार प्रदर्शन व हंगामा

Share
पेपर लीक के विरोध में जोरदार प्रदर्शन व हंगामा
Share

खत्री युवा महासंघ ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन, कठोर कार्रवाई की मांग

मेरठ। खत्री युवा महासंघ ने NEET-UG 2026 परीक्षा में सामने आई कथित पेपर लीक एवं परीक्षा संबंधी अनियमितताओं व पेपर रद्द किए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर सूबे के राज्यपाल, सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में इसके लिए जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गयी है। प्रदर्शनकारियों ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इस विषय को देश के लाखों छात्रों के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता तथा निष्पक्ष प्रतियोगी परीक्षाओं की गरिमा से जुड़ा अत्यंत गंभीर बताया। ज्ञापन में कहा गया कि जब जेईई मेन, सीयूटीई तथा आईआईएम-कैट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं सफलतापूर्वक कंप्यूटर बेस टेस्ट सीबीटी प्रणाली से आयोजित की जा रही हैं, तब एनईईटी जैसी संवेदनशील एवं देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा का अब भी पारंपरिक पेपर आधारित प्रणाली पर आयोजित होना चिंता का विषय है। खत्री युवा शक्ति संघ ने मांग की कि एनईईटी-यूजी-2026 प्रकरण की निष्पक्ष, समयबद्ध एवं उच्च-स्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों एवं परीक्षा माफिया के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संगठन ने यह भी मांग उठाई कि भविष्य में एनईईटी ्पररीक्षा को चरणबद्ध तरीके से पूर्णतः सीबीटी प्रणाली पर आयोजित किया जाए, जिससे पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ईमानदार छात्रों के साथ अन्याय

संगठन ने अपने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि पेपर लीक जैसी घटनाएं मेहनती एवं ईमानदार छात्रों के साथ अन्याय हैं और यह भारतीय संविधान में वर्णित समान अवसर, पारदर्शिता एवं शिक्षा के अधिकार की मूल भावना को प्रभावित करती हैं। लाखों विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत, मानसिक संघर्ष एवं परिवारों की आशाएं इस परीक्षा से जुड़ी होती हैं, इसलिए सरकार एवं संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी है कि परीक्षा प्रणाली में विश्वास बनाए रखा जाए। इसके अतिरिक्त संगठन ने पब्लिक एक्जाम प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मेन्स एक्ट 2024 के तहत सख्त कार्रवाई लागू करने तथा छात्रों एवं अभिभावकों के समक्ष जांच प्रक्रिया से संबंधित पारदर्शी जानकारी प्रस्तुत करने की भी मांग की।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर समाज सेवी हेमंत चावला, संघ से प्रदेश उपाध्यक्ष अंशुल ग्रोवर, पश्चिम उत्तर प्रदेश के महामंत्री कपिश अरोड़ा, संगठन मंत्री अभिनव अरोड़ा, प्रचार मंत्री दीपक अरोड़ा, मेरठ जिले के अध्यक्ष रोहित आनंद, प्रभारी जीतू नागपाल, महामंत्री ईशू आहूजा, संदीप आनंद, अखिल ढींगरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष करण विग, उपाध्यक्ष वेदांत अरोड़ा, मीडिया प्रभारी सनी चड्ढा, राजन अरोरा संगठन मंत्री, चिराग वाधवा, कोषाध्यक्ष गौरव अरोड़ा, प्रचार मंत्री उत्कर्ष मल्होत्रा, मंत्री कुणाल अरोड़ा, उपाध्यक्ष जसमीत चड्ढा, संदीप भसीन, मंत्री तरूण पाहवा, उपमंत्री जयदीप चड्ढा, तरूण खुराना सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष खत्री शांतनु अरोड़ा एवं प्रदेश प्रमुख खत्री नवीन अरोड़ा की ओर से कहा गया कि यह केवल एक परीक्षा का विषय नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य एवं शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता का प्रश्न है। सरकार को इस विषय पर गंभीरता से त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 3 =

Related Articles

“पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026” की कार्यशाला

“पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026” की कार्यशाला

उपराज्यपाल से श्रीनगर में शिष्टाचार भेंट

उपराज्यपाल से श्रीनगर में शिष्टाचार भेंट

एलएलआरएम मेडिकल में इंटरनेशनल कंगारू मदर डे

एलएलआरएम मेडिकल में इंटरनेशनल कंगारू मदर डे

पार्षदों ने ही खोल दी निगम की बद इंतजामी की पोल

पार्षदों ने ही खोल दी निगम की बद इंतजामी की पोल