सलमान खुर्शी फ्री लड़ेंगे शास्त्रीनगर के व्यापारियों का मुकदमा
सलमान खुर्शी फ्री लड़ेंगे शास्त्रीनगर के व्यापारियों का मुकदमा
18
Share
Share
मेरठ। शास्त्रीनगर सैंट्रल मार्केट समेत सभी 11 सैक्टरों के ८१५ मकानों के मुकदमें वरिष्ठ कांग्रेसी अधिवक्ता सुप्रीमकोर्ट में फ्री में लड़ेंगे। इसकी जानकारी के बाद सैटबैक के नोटिसों से परेशान महिलाओं ने राहत की सांस ली है। उल्लेखनीय है कि जिन मकानों पर सैटबैक को लेकर नोटिस चस्पा किए गए हैं, वहां रहने वाले परेशान हैं। कई दिन से धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने राज्यमंत्री के आवास पर धाबा बोल दिया है। लेकिन शनिवार की शाम तक उन्हें कानूनी लड़ाई के सवाल पर राहत भरी खबर मिली कि सुप्रीमकोर्ट में उनकी पैरवी बगैर एक पाई लिए सलमान खुर्शीद करेंगे।
यह जानकारी शास्त्रीनगर में बुलाीय गयी एक प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन, एडवोकेट राहुल मलिक, एडवोकेट भविष्य मखीजा व एडवोकेट अंजजनय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि शास्त्री नगर के समस्त प्रभावित व्यापारियों और निवासियों के लिए न्याय की एक बड़ी किरण जागी है। भारत सरकार के पूर्व विदेश एवं कानून मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने शास्त्री नगर के पीड़ितों का पक्ष देश की सर्वोच्च अदालत में ‘प्रो बोनोÓ यानी पूरी तरह नि:शुल्क रखने का निर्णय लिया है। शनिवार को सेंट्रल मार्किट में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने यह जानकारी दी।
मानवीय आधार पर स्वीकार
सुदीप जैन ने सलमान खुर्शीद से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराया कि शास्त्री नगर की सीलिंग व अन्य प्रभावित कार्यवाहियों के कारण व्यापारियों के आय के सभी साधन बंद हो चुके हैं। स्थिति इतनी दयनीय है कि कई परिवारों के सामने घर का चूल्हा जलाने तक का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में भारी-भरकम कानूनी फीस देना उनके लिए असंभव है। सुदीप जैन के इस भावुक और तर्कपूर्ण निवेदन को स्वीकार करते हुए सलमान खुर्शीद ने बिना कोई फीस लिए केस लड़ने की घोषणा की।
पीड़ा देख भावुक हुए वरिष्ठ अधिवक्ता
मुलाकात के दौरान एडवोकेट राहुल मलिक, एडवोकेट भविष्य मखीजा व एडवोकेट अंजनय सिंह ने सलमान खुर्शीद को मार्केट की वास्तविक स्थिति के वीडियो दिखाए और वहां के निवासियों व महिलाओं के संघर्ष से अवगत कराया। महिलाओं की पीड़ा और क्षेत्र की गंभीर स्थिति को देखकर सलमान खुर्शीद ने तुरंत अपनी सहमति प्रदान की। शास्त्री नगर के व्यापारियों और निवासियों ने सुदीप जैन और सलमान खुर्शीद के प्रति इस उदारता और सहयोग के लिए गहरा आभार व्यक्त किया है। सुदीप जैन ने सलमान खुर्शीद से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराया कि शास्त्री नगर की सीलिंग व अन्य प्रभावित कार्यवाहियों के कारण व्यापारियों के आय के सभी साधन बंद हो चुके हैं। स्थिति इतनी दयनीय है कि कई परिवारों के सामने घर का चूल्हा जलाने तक का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में भारी-भरकम कानूनी फीस देना उनके लिए असंभव है। सुदीप जैन के इस भावुक और तर्कपूर्ण निवेदन को स्वीकार करते हुए सलमान खुर्शीद ने बिना कोई फीस लिए केस लड़ने की घोषणा की।
पीड़ा देख भावुक हुए वरिष्ठ अधिवक्ता
मुलाकात के दौरान एडवोकेट राहुल मलिक, एडवोकेट भविष्य मखीजा व एडवोकेट अंजनय सिंह ने सलमान खुर्शीद को मार्केट की वास्तविक स्थिति के वीडियो दिखाए और वहां के निवासियों व महिलाओं के संघर्ष से अवगत कराया। महिलाओं की पीड़ा और क्षेत्र की गंभीर स्थिति को देखकर सलमान खुर्शीद ने तुरंत अपनी सहमति प्रदान की। शास्त्री नगर के व्यापारियों और निवासियों ने सुदीप जैन और सलमान खुर्शीद के प्रति इस उदारता और सहयोग के लिए गहरा आभार व्यक्त किया है।
Leave a comment